Betul Samachar : करोड़ों के बजट वाले ट्रायवल विभाग के पास बिजली बिल भरने पैसा नहीं

Betul Samachar: The trial department with a budget of crores has no money to pay the electricity bill.

चक्कर लगाकर परेशान हुए विद्युत कर्मचारी, आखिर में काटा कनेक्शन

Betul Samachar : बैतूल। करोड़ों रुपए सालाना बजट खर्च करने वाले जनजातीय कार्य विभाग के पास बिजली बिल जमा करने के लिए भी पैसा नहीं। विद्युत विभाग के कर्मचारी जब वसूली के लिए चक्कर लगाकर परेशान हो गए तो थक हारकर उन्होंने विभाग का विद्युत कनेक्शन ही विच्छेद कर दिया।

रविवार शाम से काटी गई बिजली को आज पूरे तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन बिजली सप्लाई शुरू नहीं कि जा सकी है। भीषण गर्मी में विभाग के कूलर पंखे बन्द होने से कर्मचारी परेशान हैं तो वहीं कम्प्यूटर बन्द होने से ऑनलाइन कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। हालात यह हैं कि जनजातीय कार्य विभाग की सभी शाखाओं में अंधेरा छाया हुआ है तो वहीं सहायक आयुक्त को भी बिना कूलर-पंखे के कामकाज निपटाना पड़ रहा है।

1 लाख 9 हजार 849 रुपए की होनी है वसूली

जानकारी के अनुसार जनजातीय कार्य विभाग पर बिजली विभाग का कुल 1 लाख 9 हजार 849 रुपए बकाया बताया जा रहा है। इसकी वसूली के लिए बिजली बिजली विभाग के कर्मचारी पिछले लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, लेकिन विभाग की तरफ से राशि जमा नहीं कराई गई। सूत्र बताते हैं कि जितनी राशि का बिल जनजातीय कार्य विभाग को दिया गया है। उस राशि को लेकर दोनों विभागों के बीच विरोधाभास की स्थिति निर्मित होने पर वसूली में विलम्ब हो रहा था।

31 मार्च को होने वाले वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारी पुन: वसूली के लिए पहुंचे थे, लेकिन निराशा ही हाथ लगी लिहाजा 31 मार्च की शाम विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने जनजातीय कार्य विभाग का विद्युत कनेक्शन काट दिया।

गर्मी में हलाकान कर्मचारी, सरकारी कामकाज भी प्रभावित

जनजातीय कार्य विभाग कि बिजली कट जाने के कारण इस विभाग में पदस्थ लगभग 2 दर्जन कर्मचारी भीषण गर्मी झेलने को मजबूर हैं। कक्षों में कूलर-पंखे बन्द पड़े हुए हैं तो वहीं अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली सप्लाई नहीं होने से कर्मचारी भी टाइम पास कर रहे हैं, क्योंकि विभाग का अधिकांश कामकाज ऑन लाइन किया जाता है। कम्प्यूटर बन्द होने से विभिन्न सेक्शनों में जानकारियों का आदान प्रदान तक नहीं हो पा रहा है। विभाग की बिजली सप्लाई कब तक बहाल हो पाएगी किसी को नहीं पता पर ये जरूर है कि कर्मचारी 11 से 5 तक बैठे बैठे अपना समय जरूर व्यतीत कर रहे हैं।

इनका कहना…

जनजातीय कार्य विभाग पर बिजली बिल बकाया है। 31 मार्च को विद्युत कनेक्शन विच्छेद किया गया है। वसूली के प्रयास कर रहे हैं।

घनश्याम धुर्वे , सहायक प्रबंधक टाउन-2, विद्युत कंपनी बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button