Dal Rates High: महंगाई ने लगाया तूअर दाल में तड़का, गैस सिलेण्डर सस्ता, पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने से मिली राहत
Dal Rates High: Inflation added spice to toor dal, gas cylinder became cheaper, relief due to reduction in prices of petrol and diesel.

Dal Rates High: बैतूल। वित्तीय वर्ष 2023-24 खत्म हो चुका है। बीते वर्ष कुछ चीजों के दामों में बढ़ोत्तरी होने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। तो कुछ चीजों के दाम कम होने से लोगों को राहत मिली है। महंगाई ने तो तूअर दाल को तड़का लगा दिया है। गत वर्ष तूअर दाल में बढ़ोत्तरी होने से किचन का जायका बदल गया है। गत वर्ष तूअर दाल के दाम 115 रूपए से बढ़कर 148 रूपए तक पहुंच गए। दाल के साथ-साथ चावल भी महंगा हुआ है। चावल 39 रूपए से बढ़कर 44 रूपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। इन दोनों वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि गैस सिलेण्डर, सोयाबीन तेल और डीजल, पेट्रोल के दामों में जरूर राहत दी है। अभी गैस सिलेण्डर के दाम में लगभग 300 रूपए कम हुए है।
गैस के दाम कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। पेट्रोल, डीजल के दाम भी कम होने से मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिली। पहले पेट्रोल के दाम कई महीनों से 109 रूपए प्रति लीटर के हिसाब से चल रहे थे, लेकिन अब पेट्रोल के दामों में 2 रूपए की कमी आई है।
सोने-चांदी के दामों में भी भारी बढ़ोत्तरी (Dal Rates High)
इधर सोना-चांदी के दामों में आग लगी हुई है। लगातार दाम बढ़ते ही जा रहे है। सोना-चांदी खरीदना अब लोगों के लिए आसान नहीं है। जानकारी के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम 68 हजार और चांदी के दाम 75 हजार रूपए प्रति किलो पर पहुंच गए है। सोना-चांदी गरीब वर्ग से दूर होते जा रहा है। अभी वैवाहिक सीजन चल रहा है, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण की खरीददारी होती है, लेकिन महंगाई ने लोगों को रूलाकर रखा है। पिछले कुछ महीने से सोने के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। लोगों को महंगाई से राहत नहीं मिल पा रही है।



