Betul News: पति-पत्नी के बीच सुलह का रास्ता बंद

Betul News: Road to reconciliation between husband and wife closed

परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्प डेक्स का अस्तित्व खत्म

Betul News: पति पत्नी के बीच होने वाले आपसी विवाद अब परिवार परामर्श केंद्रों में नहीं सुलझ सकेंगे, क्योंकि पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद अनुभाग स्तर पर संचालित समस्त परिवार परामर्श केंद्र एवं महिला हेल्प डेस्क को बंद किए जाने के आदेश पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने दिए हैं।

अनुविभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश में बताया गया है कि महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल भारत सरकार की स्वाधार गृह योजना अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा परिवार परामर्श केन्द्र / महिला हेल्प लाईन प्रोजेक्ट का संचालन जिलों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आरसीएच कार्यक्रम अतंर्गत किए जा रहे थे। आरसीएच कार्यक्रम द्वारा एफसीसए को वित्त सहयोग बंद कर दिया गया था।

परन्तु भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के स्वाधार गृह योजना के घटक के रूप में एफसीसीएसको वित्त सहयोग दिया जाकर संचालित कराया गया। 01 अप्रैल 2015 में भारत सरकार द्वारा योजना बंद करने के बाद समाज सेवी काउंसलर द्वारा अपनी स्वेच्छा से बिना मानदेय लिए निशुल्क सेवा के माध्यम से केंद्र संचालित किये जा रहे थे।

भारत सरकार द्वारा योजना बंद करने के बावजूद रीवा जिले में पुलिस परिवार केन्द्र , हेल्प लाईन अवैधानिक रूप से मानसेवी काउंसलर्स को निरंतर रखे जाने एवं उनके द्वारा लंबित स्वत्वों के निराकरण के लिये रिट याचिका , अवमानना याचिका माननीय उच्च न्यायालय में दायर किये जाने जाने के बाद जिला पुलिस इकाई बैतूल में मुख्यालय स्तर/अनुविभागीय स्तर पुलिस विभाग द्वारा संचालित परिवार परामर्श केन्द्र / महिला हेल्प लाईन तत्काल बंद किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

अत: पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी पत्र के आदेशानुसार जिला पुलिस इकाई बैतूल में मुख्यालय स्तर/अनुविभागीय कार्यालय / थाना स्तर पर पुलिस विभाग द्वारा संचालित परिवार परामर्श केन्द्र / महिला हेल्प लाईन तत्काल प्रभाव से बंद करते हुये थाना स्तर पर पति पत्नि के आपसी पारिवारिक विवाद संबंधी शिकायत आवेदन पत्र प्राप्त होने पर निराकरण/काउंसलिंग के लिए सीधे वन स्टाप सेंटर भेजे जाएं।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button