Betul News: राजस्व प्रकरण निराकरण में बैतूल जिला प्रदेश के टॉप-10 में शामिल
Betul News: Betul district included in top-10 of the state in resolving revenue issues.

महा अभियान में हुआ हजारों प्रकरणों का निराकरण
Betul News: राजस्व प्रकरण निराकरण में बैतूल जिला भी टॉप-10 में शामिल है। राजस्व महाअभियान के तहत जिले में हजारों प्रकरणों का निराकरण हुआ है। यही कारण है कि जिला भी निराकरण के मामले में प्रदेश के टॉप-10 में बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी से 10 मार्च 2024 तक अवधि में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान चलाया गया। राजस्व महाअभियान के तहत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख सहित राजस्व संबंधित कई प्रकरणों का निराकरण हुआ।
लोग राजस्व संबंधित मामलों में तहसील के चक्कर काटते थे। लोगों की परेशानियों को देखते हुए प्रदेश की डॉ मोहन सरकार ने प्रकरणों का निराकरण करने के लिए राजस्व अभियान की शुरूआत की। इस अभियान में जिले में हजारों प्रकरणों का निराकरण हुआ, जिसमें लोगों ने राहत की भी सांस ली।
महा अभियान के पहले लोग तहसील के चक्कर काटते-काटते परेशान होते थे। लोगों की परेशानियों को देखते हुए महाअभियान चलाया। इस महाअभियान के कारण कई लोगों की परेशानियां दूर हो गई। नतीजा यह निकला कि जिले ने भी राजस्व प्रकरणों के निराकरण मामले में प्रदेश के टॉप-10 सूची में स्थान बना लिया।
लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण
राजस्व महाअभियान के तहत लंबित प्रकरणों का सबसे पहले निराकरण किया गया। बताया जा रहा है कि महीनों से तहसील में फाईले पड़ी रहती थी। अधिकारी इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं देते थे और लोगों को परेशान होना पड़ता था। जनसुनवाई में भी राजस्व प्रकरणों का निराकरण नहीं होने की शिकायतें लगातार आने लगी, लेकिन महाअभियान के तहत सभी तहसीलों और ग्राम पंचायत स्तरों तक शिविर लगाए गए। शिविर में कई छोटे प्रकरणों का तत्काल ही निराकरण कर दिया तो कुछ लंबित प्रकरणों का तय सीमा के भीतर निराकरण किया है।





