Betul News: शाहपुर में बारिश, ओलावृष्टि से 25 से 50 प्रतिशत नुकसान

Betul News: 25 to 50 percent loss due to rain and hailstorm in Shahpur.

शासन को 32 लाख की मुआवजा राशि के लिए भेजी डिमांड…

Betul News:(बैतूल)। बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बैतूल जिले में सबसे ज्यादा नुकसान शाहपुर क्षेत्र के कुछ गांव में हुआ है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद राजस्व विभाग ने नुकसानी का सर्वे किया। इस सर्वे में 25 से 50 प्रतिशत तक फसल नुकसानी का आंकलन निकलकर सामने आया है। अब अधिकारियों ने नुकसानी की राशि के लिए शासन को डिमांड भेज दी है। किसान अब मुआवजा मिलने की आस लगाए बैठे है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत दिनों जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि का असर शाहपुर ब्लॉक में अधिक देखने को मिला है। ओलावृष्टि के दूसरे ही दिन राजस्व अमला सर्वे के लिए मैदान में उतर गया।

शाहपुर एसडीएम अभिजीत सिंह ने बताया कि पटवारियों को फसल नुकसानी के सर्वे करने के निर्देश दिए गए। सर्वे का काम पूरा हो गया है। सर्वे में यह बात सामने आई है कि कुछ गांवों में कम तो कुछ गांवों में अधिक नुकसान हुआ है। नुकसानी के हिसाब से किसानों को मुआवजे की राशि दी जाएगी। जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है उन सभी किसानों को मुआवजे की राशि सरकार की तरफ से दी जाएगी। अधिकारियों ने सर्वे रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि राशि कब तक मिलेगी यह शासन स्तर से तय होगा।

32 लाख की शासन को भेजी डिमांड

अधिकारियों के मुताबिक बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए शाहपुर ब्लॉक से 32 लाख रूपए की डिमांड भेजी गई है। शाहपुर तहसीलदार सुनैना ब्राम्हे ने बताया कि नुकसानी का सर्वे किया है, जिसमें 2 से 3 गांव में 50 प्रतिशत और शेष कुछ गांव में 25 प्रतिशत फसल नुकसानी हुई है। ओलावृष्टि का असर बहुत अधिक गांव में नहीं दिखाई दिया है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद शासन को मुआवजे की राशि के लिए 32 लाख रूपए की डिमांड की है। सर्वे के दौरान किसानों से चर्चा भी की गई और पटवारियों ने मौके पर पहुंचकर यथास्थिति को भी देखा। उल्लेखनीय है कि तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें खेतों में ही बिछ गई थी। जिस क्षेत्र में ओलावृष्टि अधिक हुई है वहां फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा है। खास तौर पर गेहंू,चना, मटर सहित अन्य फसलों की नुकसानी ज्यादा सामने आई है।

किसान कर रहे मुआवजे का इंतजार

इधर मुआवजे को लेकर राजस्व विभाग ने जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, उनके रकबे की जानकारी बैंक खाता नंबर सहित अन्य दस्तावेजों का वेरीफिकेशन किया है। दस्तावेजों का वेरीफिकेशन होने के बाद शासन को किसानों की लिस्ट सौंपी जाएगी। जिसके आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। सर्वे होने के बाद अब किसानों की निगाहे मुआवजे पर टिकी हुई है। किसान जरूर मुआवजे की आस लगाए बैठे है, लेकिन उन्हें राशि कब मिलेगी इसका अभी कोई ठिकाना नहीं है। अधिकारियों ने अपनी तरफ से पूरी कार्रवाई कर दी है। किसानों का कहना है कि फसल नुकसानी की राशि किसानों को जल्द प्रदान की जाए।

इनका कहना…

अलग-अलग गांव क्षेत्रों में 25 से 50 प्रतिशत तक का फसलों को नुकसान हुआ है। सर्वे का काम पूरा हो गया, अब शासन को राशि की डिमांड भेज दी है।

सुनैना ब्रम्हे, तहसीलदार, शाहपुर

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button