Today Betul News: दस साल से शहर के एक वार्ड में पसरा है अंधेरा, बैतूल नपा ने पोल लगा दिए, केबल डालने में नहीं दिखाई रूचि
Today Betul News: Darkness has spread in a ward of the city for ten years, Betul Municipal Corporation installed poles, did not show interest in laying cable.

Today Betul News:(बैतूल)। इसे विंडबना ही कहा जाए कि जिला मुख्यालय की बैतूल नगरपालिका के एक वार्ड में दस वर्षों से अंधेरा पसरा है। जब जिला मुख्यालय के वार्ड में यह हालत है, फिर ग्रामीण अंचलों में लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। कृष्णपुरा वार्ड(नए तिलक वार्ड)टिकारी में यह स्थिति देखी जा रही है। वार्ड के लोग दस वर्षों से केबल लगाने के लिए कई चप्पलें घिसवा चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। नतीजा शिकायत सांझवीर टाईम्स के पहुंची और यह खबर हमने शीर्ष अधिकारियों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया।
वार्ड के रामचरण यादव,मोहन यादव, विजय पाल, विमल यादव, किशोर पटने, प्रमोद कुमार, प्रदीप यादव, धनराज रघुवंशी, केवल राम यादव, दिनेश यादव, कमलेश यादव आदि ने बताया कि दस वर्ष पहले विधायक रहते हुए अलकेश आर्य ने उनके वार्ड में करीब पांच बिजली के पोल स्वीकृत किए थे, चूंकि उस समय क्षेत्र में बिजली नहीं थी। दूर से कनेक्शन लाकर काम चलाया जाता था। पोल लगने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी थी कि उनके वार्ड में भी रोशनी से जगमगाएगा, लेकिन इन दस वर्षों में ऐसा नहीं हो सका। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक वे सभी आवेदन देकर थक गए। नगरपालिका के विद्युत शाखा प्रभारी केवल औपचारिकता निभाते हैं। नतीजा यह हुआ कि आज तक पोल शोपसी ही बने, इन पर केबल और सर्विस लाइन तक नहीं डाली गई। शाम ढहलने के बाद अंधेरा पसर जाता है। सभी ने बताया कि घरों में दूर के पोलों से विद्युत कनेक्शन किया है। यह तार भी जगह-जगह से झूल रहे हैं जो दुर्घटनाओं को अंजाम देने के लिए काफी है। शिकायत कर्ताओं ने बताया कि अब तक दर्जनों बार सीएमओ को भी शिकायत कर दी है। कई सीएमओ भी बदल गए है, लेकिन विद्युत शाखा प्रभारी को इस संबंध में कोई निर्देश नहीं दिए गए।
इनका कहना…
यह बहुत गंभीर मामला है। चूंकि शहर के एक वार्ड में दस वर्षों में पांच पोलों पर नगरपालिका ने केबल नहीं लगाए। संबंधित शाखा प्रभारी पर कार्रवाई के लिए दिल्ली से लौटने के बाद चर्चा की जाएगी।
हेमंत खंडेलवाल, विधायक बैतूल।
यह मामला मेरे संज्ञान में है। मेरे कार्यकाल में पोल नहीं लगे थे, लेकिन बाद में जरूर केबल नहीं लगने की जानकारी सामने आई थी।
अमित सक्सेना,विद्युत शाखा प्रभारी नपा बैतूल।





