Betul Samachar: भाजयुमो में प्रदेश की तर्ज पर नए चेहरे पर लगेगा दाव
Betul News: On the lines of the state, a new face will be bet on in BJYM.

वर्तमान कार्यकारिणी से 4 दावेदारों के नाम गंभीर, एक आदिवासी नेता का नाम भी चर्चा में
Betul Samachar: बैतूल। भाजपा के अनुसांगिक संगठन भाजयुमो में श्याम टेलर जैसे लाइम लाइट में नहीं रहने वाले चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर सौंपकर पार्टी ने एक ऐसे संदेश दिया है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकते थे। प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई चर्चित चेहरों के नामों को दरकिनार करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शाजापुर के वर्तमान जिला अध्यक्ष को प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्पूर्ण दायित्व से नवाजा है।
इसे युवा मोर्चा में बदलाव माना जा रहा है। यह बदलाव पूरे प्रदेश में जारी रहा तो बैतूल से भी एक दम नए चेहरे को जिला अध्यक्ष की बागडोर मिल सकती है। इनमें चार नाम वर्तमान कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य राहुल धोटे, संतोष टेकाम, राहुल वडुकले, प्रमेश राजपूत के सामने आ रहे हैं। अभाविप से लंबे समय तक जुड़े रहे युवा नेता निक्की प्रधान का नाम भी युवा मोर्चा अध्यचक्ष की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिस तरह महिला मोर्चा और युवा मोर्चा में चर्चित दावेदारों के नाम से अलग हटकर नए चेहरो पर दाव लगया है। इसकी सर्वत्र प्रशंसा और चर्चा हो रही है। सूत्र बताते हैं कि सिफारिश को दरकिनार करते हुए भाजपा में जिस तरह की परिपाटी की शुरुआत हुई है। इससे नए चेहरों को युवा मोर्चा की राजरनीति में जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की इस पहल के भाजपा की राजनीति में दूररगामी परिणाम देखने को मिल सकते हैं। राजनैतिक जानकारों का मानाना है कि वर्तमान में युवा मोर्चा संगठन से जुड़ने वाले कई युवा नेताओं को 2028 मेें होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट से नवाजा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। यही वजह है कि युवा मोर्चा में जिला अध्यक्ष का पद भी काफी मायने रखता है।
नए प्रदेश अध्यक्ष बनते ही बैतूल में लॉबिंग शुरू
जानकार सूत्र बताते हैं कि नए प्रदेश अध्यक्ष बनते ही बैतूल के युवा मोर्चा में लाबिंग शुरू हो गई है। हालांकि यह लॉबिंग खुलकर नहीं बल्कि अपने संपर्क सूत्रों के माध्यम से हो रही है। युवा मोर्चा में जिला अध्यक्ष पद के कई दावेदार नए प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर से संपर्क तलाश कर मिलने की जुगत में लगे हैं। वैसे बताया जाता है कि वर्तमान में जिन दावेदारों के नाम नए जिला अध्यक्ष के लिए सामने आ रहे हैं, इनमें युमो के जिला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल धोटे, जिला महामंत्री संतोष टेकाम, राहुल वडुकले और मीडिया प्रभारी प्रमेश राजपूत का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। उक्त सभी दावेदार युवा मोर्चा में टीम भास्कर मगरदे के साथ सक्रियता से अपने दायत्विों का निर्वाहन करते देखे जा रहे हैं। इसके अलावा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कांतु प्रजापति का नाम भी जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल है।
निक्की का नाम भी चर्चा में
राजनैतिक जानकारों ने बताया कि जिस तरह भाजयुमो में अभाविप में सक्रिय रहकर छात्र राजनीति कर चुके श्याम टेलर जैसे शाजापुर के जिला अध्यक्ष को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे ही अन्य जिलों में भी जिला अध्यक्षों के चयन को प्राथमिकता दी जा सकती है, क्योंकि बैतूल स्वंय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का गृह जिला है, इसलिए सबकी नजर यहां के युवा मोर्चा अध्यक्ष पर टिकी रहेगी। इन सब के बीच अभाविप की छात्र राजनीति से लंबे समय से जुड़े युवा नेता निक्की प्रधान का नाम भी काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। उनके पक्ष में आदिवासी वर्ग का होना भी काफी मायने रखता है। यदि निक्की पर भाजपा ने दाव खेला तो अभाविप के साथ आदिवासी वर्ग को प्राथमिकता देने का मामला उनके लिए सबसे बड़ा प्लस पाइंट हो सकता है।




