Betul Crime : बहला फुसलाकर नाबालिग से रेप, डर के मारे मौसी के घर भागी थी मासूम

Betul Crime: Rape of minor after coaxing, innocent girl ran away to aunt's house out of fear

Betul Crime : (मुलताई)। थाना क्षेत्र के एक ग्राम में 47 साल के युवक ने 14 साल की नाबालिग को बहला फुसलाकर खेत ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक दिलीप कापसे ने 11 फरवरी के पूर्व नाबालिग को बहला फुसला कर खेत की ओर ले गया। जहां पर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक नाबालिग को धमकी देता था की किसी को बताया तो जान से खत्म कर दूंगा और बदनाम करने की धमकी देता था। धमकी के डर से नाबालिक चुप रही। इसके बाद युवक नाबालिक से लगातार दुराचार करते रहा। 11 फरवरी को नाबालिग बाथरूम गई तो युवक ने उसका हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ की।

युवक की हरकत से परेशान होकर नाबालिग भागकर मौसी के घर चली गई। मौसी को घटना की पूरी जानकारी बताई। 12 फरवरी को नाबालिक अपनी मौसी और अन्य रिश्तेदारों के साथ पुलिस थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी दिलीप पिता चेपा कापसे 47 साल के खिलाफ धारा 363,376(2) च,376 (3),354,506 और पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button