Sesame Seeds Health Tips: अगर आप भी ओवर वेट से है परेशान तो काले तिल को डाइट में करें शामिल, मिलेगे कई गजब के फायदे
Sesame Seeds Health Tips: If you are also troubled by being overweight then include black sesame seeds in your diet

Sesame Seeds Health Tips: आज की दौड़ भाग भरी जिंदगी में इंसान खुद के बारे में सोचना ही भूल गया है आज के समय में लगभग हर परिवार का कम से कम एक सदस्य मोटापा से ग्रस्त है। इसका सबसे बड़ा कारण है असंतुलित जीवन शैली और खराब डाइट। इसलिए इससे बचना या रिकवर करना एक दिन की लड़ाई नहीं होती है। इसमें सालों भी लग सकते हैं, यह समय आपकी मेहनत और डाइट प्लान पर डिपेंड करता है। ऐसे में यदि आप अपने वेट लॉस जर्नी में हैं तो काले तिल के बीज आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। काले तिल सेहत के बहुत ही हेल्दी माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं काले तिल के फायदे।
तिल के सेवन का सही समय(Sesame Seeds Health Tips)
यदि आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो सुबह खाली पेट तिल के बीजों का सेवन आपके ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को आसान बनाने में मदद कर सकता है। क्योंकि इसमें डाइटरी फाइबर होता है जो लंबे समय भूख का अहसास नहीं होने देता है। ऐसे में आप ओवर इटिंग करने से बच जाते हैं।
कितनी मात्रा में खाना चाहिए तिल(Sesame Seeds Health Tips)
इसमें कोई दोराय नहीं कि तिल के बीज सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आपको इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाना चाहिए। तिल के सेहतमंद फायदों को पाने के लिए आपको हर दिन केवल 40-50 ग्राम या एक चम्मच तिल का सेवन करना चाहिए।
तिल खाने से मिलेंगे ये फायदे(Sesame Seeds Health Tips)

कमजोरी करे दूर(Sesame Seeds Health Tips)
अक्सर लोग कुछ काम करने का बाद या फिर कुछ दूर तक चलने के बाद कमजोरी और थकान महसूस करने लगते हैं। ये पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है। ऐसे में आप काले तिल का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा किया जा सकता है और आप पहले से ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
पाइल्स(Sesame Seeds Health Tips)
काला तिल पाइल्स की समस्या में भी सहायक है। इसके लिए बस आप रोजाना ठंडे पानी के साथ काले तिल का सेवन करें। ऐसा करने से आप पाइल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
ब्लड प्रेशर(Sesame Seeds Health Tips)
काले तिल को ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में कारगार माना जाता है। इसका सेवन आप किसी भी तरीके से कर सकते हैं। आप चाहे तो तिल को सलाद में डालकर या तिल और गुड़ के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
कब्ज(Sesame Seeds Health Tips)
काले तिल में फाइबर और अनसैचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में होता है। जो कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में मददगार हो सकता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी बीमारियां दूर रहती है और पाचन क्रिया भी ठीक रहता है।
दांतों को बनाता है मजबूत(Sesame Seeds Health Tips)

रोजाना सुबह काला तिल चबाने से दांत मजबूत होते हैं। इसके अलावा इसके सेवन से दांतों और मुंह से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
ब्लड सर्कुलेशन करता है नॉर्मल(Sesame Seeds Health Tips)
अगर आप काले तिल का सेवन नियमित रूप से करेंगे तो इससे शरीर में खून का संचार सही रहता है। इसके अलावा काले तिल से मसाज करने से स्किन पर भी ग्लो आता है।
मजबूत होगी इम्यूनिटी(Sesame Seeds Health Tips)
सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। ऐसे में आपके लिए काला तिल एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये बॉडी सेल्स को डैमेज होने से भी बचाते हैं।





