Mistakes While Eating Almonds : बादाम सेहत के लिए है वरदान लेकिन गलत तरीके से खाया तो होंगे कई नुकसान…
Mistakes While Eating Almonds: Almonds are a boon for health but if eaten wrongly, they will cause many harms...

Mistakes While Eating Almonds: बादाम पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, होते हैं। इसके रोजाना सेवन से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है बादाम को सबसे सेहतमंद नट्स में से एक माना जाता है। भारत में दिन की शुरुआत 5-5 भीगे हुए बादाम से करना एक आम बात है। हमें अक्सर रोजाना 4-5 भिगए हुए बादाम खाने की सलाह दी जाती है। इससे कॉलेस्ट्रॉल कम करने, भूख को शांत रखने, वजन कम करने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में मदद मिलती है। हालांकि, बादाम के सिर्फ फायदे ही नहीं है, नुकसान भी हो सकते हैं। कई बार इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो जाता है। तो आइए जानते है इस विषय में…
पथरी है तो न खाएं बादाम(Mistakes While Eating Almonds)
जिनकी किडनी में स्टोन है, उन्हें बादाम खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, बादाम में ऑक्सालेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसके ज्यादा सेवन से पथरी वालों को गंभीर नुकसान हो सकता है।
बहुत ज्यादा या बहुत कम खाना(Mistakes While Eating Almonds)
अगर आप बादाम का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं तो इसमें इनडाइजेशन, वेट गेन, विटामिन ई का ओवरडोज, किडनी डिजीज जैसी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है, दूसरी तरफ अगर आप इसे कम मात्रा में खाएंगे तो आपको सही न्यूट्रीशन नहीं मिलेगा। आमतौर पर रोजाना 6 से 8 बादाम खाना सही रहेगा।

पाचन व पेट की समस्याएं(Mistakes While Eating Almonds)
बादाम फाइबर से भरपूर होते हैं, जरुरत से ज्यादा बादाम का सेवन करने पर कब्ज और सूजन की समस्या हो सकती है। अगर आपका शरीर अधिक फाईबर इस्तेमाल करने का आदि नहीं हैं तो आपका पेट भी खराब हो सकता है, क्योंकि बादाम को पचाना मुश्किल होता है इसलिए ये पेट पर ज्यादा जोर डालता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स अधिक बादाम न खाने की सलाह देते हैं।
फ्राइड या नमकीन बादाम खाना(Mistakes While Eating Almonds)
अगर आप फ्राइड या रोस्टेड, या फिर सॉल्टी बादाम खाना पसंद करते हैं, तो टेस्ट के चक्कर में आप फायदे की जगह नुकसान कर बैठेंगे, क्योंकि ये बादाम खाना का एक बेहद अनहेल्दी तरीका है। तलने की वजह से न्यूट्रीशन की कमी हो जाती है और बेवजह कैलोरी का इजाफा होता है, साथ ही अधिक नमकीन चीजें खाने से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है, जो हार्ट डिजीज का कारण बनती है।
अगर गलत तरीके से स्टोर किया गया हो(Mistakes While Eating Almonds)

बादाम खाना तो जरूरी है ही, लेकिन इस बाद का भी ख्याल रखना अहम है कि इस ड्राई फ्रूट को आपने कैसे स्टोर किया है, बेहतर है कि बादाम को एयरटाइट कंटेनर में भरकर ड्राई प्लेस में रखें। अगर इसकी मात्रा ज्यादा है तो खराब होने से बचाने के लिए इसे फ्रिज में रख दें।
नियमित तौर से नहीं खाना(Mistakes While Eating Almonds)
अगर आप बादाम कभी-कभी खाते हैं तो आपको इसका कुछ खास फायदा नहीं होता। आप 2 से 3 दिनों का ब्रेक ले सकते हैं, लेकिन इसे रोजाना खाने की कोशिश करें, ताकि मैक्सिमम बेनिफिट मिल पाए।
वजन बढ़ सकता है(Mistakes While Eating Almonds)
सबसे अधिक बादाम खाने के नुकसान में जो बात सामने आती है वो है वजन का बढ़ना। क्योंकि बादाम में कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होती है। अगर आप उतनी कैलोरी बर्न नहीं करतें हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है, क्योंकि एक्सट्रा कैलोरी आपके शरीर को मोटा बना देती है। शरीर के लिए 2000 कैलोरी आवश्यक होती है, लेकिन अगर आपको वजन घटाना हो तो बादाम के जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल से बचें।

इन परेशानियों के बावजूद सेवन करना(Mistakes While Eating Almonds)
अगर आपको नट्स से एलर्जी है, या फिर आपको बादाम निगलने में दिक्कत आती है, या फिर अगर आपकी किसी तरह की किडनी डिजीज है तो बेहतर है कि आप बादाम खाने से परहेज करें, वरना बेवजह हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम्स हो सकती है।





