Betul Police News : पुलिस विभाग की अनूठी पहल: उत्कृष्ट कर्मियों को मिलेगा सम्मान, निराशा से बाहर लाने हर माह पुरस्कृत होंगे थाने के कर्मी
Betul Police News : Unique initiative of police department: Excellent personnel will get honour, police station personnel will be rewarded every

Betul Police News :(बैतूल)। पुलिस विभाग में छोटे पद पर पदस्थ कर्मचारियों को विभाग की रीढ़ माना जाता है, लेकिन निजी उपलब्धियां उनके खाते में नहीं आ पाती। अक्सर यह उपलब्धि बड़े अधिकारियों को मिल जाती है। बैतूल पुलिस के अधिकारियों ने इस परम्परा को खत्म करने की अनूठी पहल की है। जिसके तहत अब हर महीने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को बेस्ट परफारमेंस के लिए पुरूस्कृत किया जाएगा। पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियों की फोटो न सिर्फ संबंधित पुलिस थाना बल्कि एसपी कार्यालय में भी चस्पा होगी। अधिकारियों का मानना है कि इस प्रयास से छोटे कर्मचारियों का हौंसला अफजाई होगा।

पुलिस विभाग में सामान्य तौर पर अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान मिलता है। अधिकारी अपने स्तर पर अधीनस्थों को विशेष उपलब्धि पर नकद राशि से सम्मानित करते आए, लेकिन बैतूल के एसपी ऑफिस में प्रवेश करते ही इस समय एक पोस्टर सभी की ओर ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस पोस्टर पर नजर डालने पर सभी हतप्रभ है। दरअसल यहां सिपाहियों की निजी उपलब्धियों का बखान किया गया है। एक मामले में तो जटिल अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने वाले एक सिपाही न सिर्फ तस्वीर बल्कि उसकी उपलब्धि के बारे में जानकारी अंकित की गई है। सिपाही द्वारा अंधेकत्ल का पर्दाफाश करने के बारे में यहां प्रमुखता से पोस्टर पर जानकारी दी गई है। यहां शिकायत लेकर जाने वाले और अन्य लोगों का ध्यान बरबस ही इस पोस्टर की ओर जाता है तो पुलिस विभाग के अनुकरणीय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा किए बिना नहीं रह रहे है।
हर माह पुरस्कृत होंगे दो पुलिसकर्मी

अधिकारियों ने नई परम्परा की शुरूआत की है। इसके अनुसार हर माह जटिल अपराधों में बड़ी भूमिका निभाने वाले प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वैसे अच्छा काम करने वाले एसडीओपी से लेकर टीआई और सब इंस्पेक्टर भी पुरस्कृत किए जाएंगे। इस परम्परा को शुरू करने से पुलिस विभाग के छोटे कर्मचारियों का हौंसला अफजाई होगा। पुलिस विभाग द्वारा शुरू की गई इस परम्परा से हौंसला अफजाई हो रहा है और नवाचार की सभी मुक्त कंठ से प्रशंसा करने से नहीं चूक रहे है। प्रदेश के कुछ जिलों में यह नवाचार पहले शुरू हुआ था।, लेकिन इसकी परम्परा खत्म हो गई, लेकिन बैतूल एसपी ने कर्मचारियों के हौंसला अफजाई के लिए इस नवाचार को शुरू कर एक नई परम्परा को कायम किया है। इसके लिए उनकी भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की जा रही है।
इनका कहना…
अधिकारी और कर्मचारी को 1 जनवरी से पुरूस्कृत करने का नवाचार किया है। इसमें रैंक डिसाईड नहीं की है, जो भी कर्मचारी अच्छा काम करेगा उसे हर माह पुरूस्कृत करने के बाद संभवित थानों और एसपी ऑफिस में फोटो चस्पा की जाएगी।
सिद्धार्थ चौधरी, एसपी, बैतूल
- Also Read: Betul News: भाजपा ने बजट को सराहा, कांग्रेस ने की आलोचना, कर सलाहकार ने बताया संतुलित बजट





