Betul Samachar: खोदा पहाड़, निकली चुहिया! 705 बोरी खाद चोरी का मामला, निकली रिकॉर्ड की गड़बड़ी

स्टॉक मिलान में सामने आ रही विसंगतियां, लापरवाही पर कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज

Betul Samachar: बैतूल। जिले की साकादेही आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में कथित तौर पर 705 बोरी खाद चोरी होने का मामला नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। शुरुआती जांच और स्टॉक मिलान के दौरान जो तथ्य सामने आए हैं, उनसे यह संभावना मजबूत हो गई है कि मामला चोरी का नहीं, बल्कि रिकॉर्ड संधारण और स्टॉक प्रबंधन में गंभीर लापरवाही का हो सकता है। यही वजह है कि जिस मामले को अब तक जिले की बड़ी खाद चोरी के रूप में देखा जा रहा था, वह धीरे-धीरे खोदा पहाड़, निकली चुहिया साबित होता नजर आ रहा है।

सूत्रों के अनुसार सहकारिता विभाग के अधिकारी पुलिस की मौजूदगी में विभिन्न गोदामों में रखे खाद के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करा रहे हैं। गिनती के दौरान यह सामने आया है कि कई स्थानों पर खाद की बोरियों की संख्या रिकॉर्ड से कम या ज्यादा दर्ज है। इससे यह आशंका बलवती हुई है कि खाद की बोरियों का वास्तविक स्टॉक और दस्तावेजों में दर्ज आंकड़ों के बीच अंतर कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पैदा हुआ।

सीसीटीवी फुटेज में नहीं मिला कोई संदिग्ध वाहन

समिति प्रबंधक ने भी मामले में महत्वपूर्ण जानकारी देते बताया कि गोदाम के समीप सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। फुटेज की जांच में किसी भी संदिग्ध वाहन के आने-जाने या बड़ी मात्रा में खाद ले जाए जाने के प्रमाण नहीं मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गोदाम का जो ताला टूटा हुआ मिला था, उसकी परिस्थितियां भी शरारत या भ्रम पैदा करने जैसी प्रतीत होती हैं।

आसपास की समितियों में भी कराया जा रहा मिलान

जांच दल अब उन समितियों में भी स्टॉक की गिनती करा रहा है, जहां हाल के दिनों में खाद की बोरियां पहुंचाई गई थीं। यह देखा जा रहा है कि कहीं परिवहन या उतार-चढ़ाव के दौरान किसी समिति में निर्धारित मात्रा से अधिक या कम खाद तो नहीं पहुंच गई। सभी गोदामों और समितियों के रिकॉर्ड का मिलान होने के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

लापरवाही साबित हुई तो होगी कार्रवाई

जांच से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि यदि खाद चोरी की बजाय रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही की पुष्टि होती है तो स्टॉक प्रबंधन और रिकॉर्ड रखने के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। फिलहाल पूरे जिले की नजर इस बहुचर्चित मामले की अंतिम जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button