Betul Crime: पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष के आवास के सामने युवक पर चाकुओं से ताबड़ातोड़ वार

Betul Crime: Youth attacked with knife in front of former BJP District President's residence

लोगों ने पुलिस को फोन किया, आने के पहले तक मरणासन्न छोड़ भागे आरोपी…

Betul Crime:(बैतूल)। शहर में आपराधिक वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र का एरिया बड़ा होने के बाद गंज में नया थाना मर्ज किया गया है, लेकिन दो थाने की पुलिस शहर में हो रही अपराधिक घटनाओं को रोक पाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। ताजा मामला दो दिन पुराना है, जब भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र कपूर के घर के पास ट्रेक्टर शोरूम के सामने एक युवक को आधा दर्जन लोगों ने बेरहमी से पीटा। चाकुओं से कई वार कर दिए क्षेत्र के जागरूक लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी, लेकिन हर बार की तरह पुलिस लेट पहुंची। तब तक आरोपियों ने युवक को चाकुओं, डंडे और लाठियों से गोद डाला। कई जगह उसे गंभीर चोट आई है। जीवन और मौत से वह जिला अस्पताल संघर्ष कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम 5 बजे के लगभग कालापाठा में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र कपूर के ट्रेक्टर शोरूम के सामने करीब आधा दर्जन युवक स्कार्पियो से पहुंचे थे। इनके पास पहले से ही बड़े चाकू और लाठियां मौजूद थी। इसके पहले कोई कुछ समय पाता 19 वर्षीय नवीन सलामे नाम के हमलापुर निवासी युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में युवक जान बचाने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन सभी वीडियो बनाते रहे। हालांकि आसपास के कुछ जागरूक व्यापारियों ने गंज पुलिस और डायल-100 को सूचना दी, लेकिन पुलिस हमेशा की तरह देरी से पहुंची।

य‍हां देखें वीडियो…

15 मिनट तक चाकुओं और लाठियों से पीटा

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवक पर अज्ञात आरोपियों ने लाठियों और चाकुओं से कई ताबड़तोड़ वार किए। सांझवीर टाईम्स के पास मौजूद वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कार्पियो में सवार होकर आए युवकों ने युवक नवीन सलामे को लाठियो के बाद चाकुओं से भी वार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह अपने आप को बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाते रहे। इस दौरान आसपास के कुछ प्रतिष्ठान भी बंद हो गए। हालांकि 15 मिनट तक युवक की पिटाई करने के बाद आरोपी भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। मामला पुराने विवाद का बताया जा रहा है। इसमें लल्‍ली और अन्य दो लोगों पर गंज पुलिस ने धारा 307 का मामला दर्ज किया है।

पुलिस अलर्ट नहीं, बढ़ रही अपराधिक गतिविधियां

कोतवाली और गंज पुलिस के अलर्ट न रहने से शहर में आपराधिक गतिविधियों में तेजी से इजाफा हो रहा है। पूर्व में दिन दहाड़े हुई लूट की घटना का आज तक खुलासा नहीं हो सका। चोरियों का खुलासा करने का ठिकाना नहीं है और खुलेआम दिन दहाड़े चाकू और लाठियां चल रही है, लेकिन पुलिस ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। अधिकारी भी बिलकुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसी वजह दोनों टीआई के क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

इनका कहना….

यह पुराना मामला है। आरोपियों पर धारा 307 का मामला दर्ज किया है। सभी को शीघ्र हिरासत में लिया जाएगा।

देवकरण डेहरिया, गंज थाना प्रभारी, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button