Betul News: शहर के कई लोकेशन पर प्रॉपर्टी के रेट बढ़ाने की तैयारी
Betul News: Preparations to increase property rates at many locations in the city

जल्द ही जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में होंगे दाम तय
Betul News: बैतूल। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रापर्टी के दाम नये सिरे से बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन की कवादियत शुरू हो गयी है। इस संबंध में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक होने वाली है। आने वाले दिनों में लोगों को अधिक कीमत में प्रापर्टी खरीदना पड़ेगी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रापर्टी के दाम बढ़ने वाले है इस संबंध में जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस संबंध में जिला पंजीयक विभाग ने जिले के सभी उक्त जिला मूल्यांकन समितियों से प्रस्ताव मांगे है।
अभी कई समितियों के प्रस्ताव आना बाकी है। जानकारी के अनुसार मार्च माह के शुरूआती सप्ताह में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक होंगी। इस बैठक में तय किया जाएगा कि कितने लोकेशन पर जमीन के रेट कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी होंगी। बैठक के बाद केन्द्रीय मूल्यांकन समिति को प्रस्ताव भेंजा जाएगा। केन्द्रीय समिति के द्वारा प्रस्ताव पर मोहर लगाने के बाद जमीन के दाम में बदलाव हो जायेंगा और जमीन की की नई दरें लागू हो जाएंगी। यह नई दरें 1 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी।
15 प्रतिशत दाम बढ़ने की संभावना
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिला मूल्यांकन की समिति की बैठक में शहर की कई लोकेशन पर प्रापर्टी के लगभग 15 प्रतिशत दाम बढ़ने की संभावना बनी है। हॉलाकि लोकेशन पर कम भी हो सकते है। शहर से लगी जमीनों के दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि दाम कितने बढ़ेगे यह कहना संभव नहीं है। आने वाले दिनों में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक होंगी जिसमें जमीन के दाम बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा। हालाकि यह लगभग तय है कि इस वर्ष भी प्रापर्टी के दाम बढ़ना है।
जमीन खरीदना नहीं होगा आसान
प्रतिवर्ष बढ़ते प्रापर्टी के दाम से अब लोगों के लिए जमीन खरीदना आसान नहीं होगा। वैसे भी बैतूल में जमीन के दाम आसमान छू रहे है और भी जमीन महंगी होने से गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों के सामने सबसे ज्यादा परेशानी खड़ी होगी। कुछ लोगों ने प्रापर्टी के दाम बढ़ने के पहले ही जमीने खरीदना शुरू कर दिए है, जो लोग जमीन बेचना चाहते है वे दाम बढ़ने का इंतजार कर रहे है।
इनका कहना
प्रापर्टी के दाम कितने बढ़ेगे यह अभी जानकारी नहीं दे सकता। आगामी दिनों कलेक्टर की अध्यक्षता में दाम बढ़ाये जाने को लेकर प्रस्ताव रखेंगे।
दिनेश कौशले
उपपंजीयक, जिला-बैतूल




