Betul News: सीएम हेल्पलाईन: बैतूल नपा पांचवी बार प्रदेश में अव्वल

Betul News: CM Helpline: Betul Napa tops in the state for the fifth time

पीओ डूडा के नेतृत्व में चार अन्य निकाय भी टॉप- 10 सूची में शामिल….

Betul News:(बैतूल)। बैतूल नगरपालिका सीएम हेल्प लाईन में एक बार फिर पूरे प्रदेश में अव्वल आई है। इसके तहत जिले के तीन निकाय भी प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान पाने में कामयाब हुए है। इस बार जारी हुई सूची में बैतूल नगरपालिका ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर ना सिर्फ ए ग्रेड हासिल किया, बल्कि बड़े निकायों को पीछे छोड़ दिया है।

बैतूल नगरपालिका के सीएमओ और शहरी परियोजना के प्रभारी ओमपाल सिंह भदौरिया के कार्यभार ग्रहण करने के पांच माह के भीतर ही निकाय क्षेत्रों में बेहतर काम हो रहे है। टीम वर्क का ही नतीजा है कि पिछले लगातार चार माह में बैतूल नगरपालिका सीएम हेल्प लाईन के निराकरण में टॉप पर बनी हुई है। इस बार भी सोमवार शाम को दिसम्बर माह के घोषित परिणामों में बैतूल नगरपालिका सीएमओ भदौरिया के नेतृत्व में सिरमौर बन गया है।

बैतूल नगरपालिका गत माह सीएम हेल्पलाईन में 122 शिकायतें मिली थी। इन शिकायतों का निराकरण कर नगरपालिका ने ए रेटिंग हासिल करने के साथ कुल 100 वेटेज स्कोर प्राप्त किया है। बैतूल के अलावा शहरी परियोजना अधिकारी भदौरिया के नेतृत्व में जिले की आमला नगरपालिका, भैंसदेही और आठनेर नगरपरिषद ने भी 100 वेटेज अंकों के साथ ए ग्रेड हासिल किया है। उक्त सभी निकाय प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान पाने में सफल हुए है। हालांकि शाहपुर नगरपरिषद दिसम्बर माह के परिणामों में ए ग्रेड हासिल करते हुए 46.47 वेटेज अंक प्राप्त कर पाई है। इतना जरूर है मुलताई, सारनी, बैतूलबाजार, चिचोली निकाय क्षेत्र इस सूची में स्थान नहीं बना पाए।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button