Today Betul News: ट्रेन पटरी से निकल गई, गेट बंद करना भूला गेटमेन, दोनों ओर कई वाहन निकल रहे थे, बड़ा हादसा टला
Today Betul News: Train derailed, gateman forgot to close the gate, many vehicles were passing on both sides, major accident averted

Today Betul News: बैतूल। इसे गेटमेन की भूल कहा जाए या मानवीय गलती घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के करपा में एक गेटमेन फाटक बंद करना भूल गया। इसे संयोग ही कहे कि जिस समय मालगाड़ी के अखरी के दो डिब्बे को लेकर जा रहा था, उस समय गति काफी धीमी थी। अन्यथा कोई पटरी पार करता तो हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। यह घटना घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के रेलवे गेट बांसपुर की बताई जा रही है। (Today Betul News)
- Read Also: Optical Illusion : आप भी रखते है बांज की नजर तो 3 सेकेंड में जंगल में छिपे हिरण को ढुंढ कर बताएं
प्रत्यक्षदर्शियों ने इसका वीडियो भी बनाया। वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि गेट मेन फाटक बंद करना भूल गया। उस समय वहां से एक मालगाड़ी का आखरी डिब्बा निकलते हुए देखा जा रहा है। दोनों ओर गेट पार करने वालों की भीड़ लगी हुई है। इसी में से किसी ने वीडियो बनाकर मीडिया को उपलब्ध कराया है। दरअसल जिस समय मालगाड़ी वहां से गुजर रही थी, दोनों गेट खुले थे। हालांकि मालगाड़ी की गति धीमी थी, इससे हादसा नहीं हुआ। यदि थोड़ी सी भी चूक होती तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। इस लापरवाही पर रेलवे के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया। (Today Betul News)
यहां देखें वीडियो-



