Betul Wether News: बैतूल में ठंड का कोल्ड अटैक, दिन में चली शीतलहर, एक बार फिर पारा 10 डिग्री पर पहुंचा
Betul Weather News: Cold attack in Betul, cold wave during the day, once again the mercury reached 10 degrees.

ठंड ने किया फिर पलटवार, चलने लगी शीतलहर, तापमान लुढ़ककर 10 डिग्री पर पहुंचा…
Betul Wether News:(बैतूल)। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण एक बार फिर ठंड के तेवर बढ़ने लगे है। बढ़ती ठंड से तापमान में गिरावट आई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर है और कुछ दिन तक जिलेवासियों को रात के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ गया था। आसमान में बादल छाए थे, अब मौसम साफ होते ही उत्तर ठंडी हवाएं आने लगी है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार शाम से ही सर्द हवाएं चलने के कारण शनिवार की रात का तापमान 3.5 डिग्री लुढ़ककर 10.0 डिग्री पर पहुंच गया है।
ठंड की विदाई के पहले एक बार फिर ठंड का पलटवार हुआ है। रात के समय अब कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। ठंड को देखते हुए रात के समय लोग अलाव जलाने के लिए मजबूर हो गए है। शाम ढलते ही ठंडी हवा चलने लगती है। इस बार ठंड बहुत कुछ खास असर नहीं दिखा पाई है। इस सीजन में सबसे कम तापमान 8 डिग्री पर पहुंचा, इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होते गई। अब एक फिर ठंड के तेवर बढ़ने से तापमान में एकाएक गिरावट आई है। रविवार को दिन में भी ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि तेज धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत भी मिली। मौसम वैज्ञानिका का कहना है कि रात के समय ठंड के तेवर अधिक बने रहेेंगे। मौसम में आए एकाएक बदलाव के कारण ठंड बढ़ गई है।
सुबह के समय छाई रही कोहरे की धूंध( Betul Wether News)
कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का भी असर देखने को मिला है। रविवार सुबह के समय कोहरे की धंूध छाई हुई थी। धूंध के कारण दूर तक की वस्तु स्पष्ट नहीं दिख रही थी। कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर ट्रक और अन्य वाहन चालक हेडलाईट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर थे। कोहरे ने वाहनों की र$फ्तार को धीमा कर दिया है। कोहरे के कारण तेज वाहन चलाने पर अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है, इसे देखते हुए वाहन चालक सावधानी और कम रफ्तार में वाहन चलाने को मजबूर हो गए। हालांकि जैसे ही दिन निकलते गया और वैसे ही धूंध कम होते गई।
- Also Read: Betul Samachar: उपेक्षित पार्षद के सोशल मीडिया पर आंदोलन की चेतावनी से नगर सरकार में मचा हड़कंप
कोहरे से फसलों को भी नुकसान की संभावना( Betul Wether News)
कोहरे से फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है। अभी कई क्षेत्रों में सब्जी, मटर फूल पर है और गेहंू में भी बालियां आना शुरू हो गई है। कोहरे के कारण फसलों पर असर देखने को मिलेगा। किसानों का कहना है कि इस समय कोहरा गिरने से फसलों को नुकसान की अधिक संभावना बनी हुई है। हालांकि ठंड पड़ने से फसलों को फायदा होगा। किसानों को सिंचाई कम करनी पड़ेगी। ठंड से जमीन में नमी बरकरार रहती है और सिंचाई कम करनी पड़ती है। हालांकि पाला पड़ने की स्थिति में किसानों को जल स्त्रोतों से फसलों को सिंचाई करने की सलाह दी जाती है।





