Sub Station Sarni : सब स्टेशन अटेंडर की गर्दन पर तलवार रखकर लूट ले गए स्पेयर पार्ट्स और कॉपर केबल

Sub Station Sarni: Looted spare parts and copper cables by placing a sword on the sub station attendant's neck.

स्टेट बैंक पाथाखेड़ा के सामने स्थित मुख्य सब स्टेशन पर हुई वारदात

एकाएक बड़ी वारदात से डब्ल्यूसीएल सुरक्षा पर उठे सवाल

Sub Station Sarni : (सारनी)। डब्ल्यूसीएल क्षेत्र में बढ़ती चोरी, मारपीट और लूट, डकैती जैसी वारदातों से कोलकर्मी दहशत भरे माहौल नौकरी कर रहे हैं। कभी चोर, बदमाश गैंग के सदस्य कर्मियों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो कभी गर्दन पर तलवार रखकर घटना कर रहे हैं। खौफजदा कोल कर्मी अन्नू विश्वकर्मा, इंद्रेश सिंह रघुवंशी ने बताया सोमवार रात करीब 1.40 बजे 15 से 20 की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश चोर, बदमाशों ने मुख्य सब स्टेशन को घेर लिया। हमें डराया धमकाया और हमारी गर्दन पर तलवार और फरसा नुमा धारदार हथियार रखकर गाली-गलौज करते रहे। इस दौरान 4 से 5 की संख्या में कर बाहर खड़े थे।

जबकि इतनी ही संख्या में कर हम सबको बंधक बनाकर घेरे खड़े थे। वहीं इतनी ही संख्या में चोरों द्वारा फिल्टर प्लांट को मुख्य सब स्टेशन से गई बिजली की लाइन को काट दिया गया। चोरों ने मुख्य सब स्टेशन की करीब आधा दर्जन अलमारी के ताले तोड़कर उनमें रखें जले हुए तार, कॉपर की पट्टी, डंपर के लिए रखे गए करीब 10 मीटर कॉपर केबल, पुराने बड़े लोहे वाले पाने, सिक्योरिटी गार्ड का फास्ट चार्जर, पांच पंखे और 70 स्क्योर एमएम का लगभग 20 मीटर कापर केबल अपने साथ ले गए। इस वारदात से मुख्य सब स्टेशन में मौजूद चारों कोल कर्मी दहशत भरे माहौल में है।

कोयला खदानों में भी हो रही वारदात

Sub Station Sarni : सब स्टेशन अटेंडर की गर्दन पर तलवार रखकर लूट ले गए स्पेयर पार्ट्स और कॉपर केबल

पाथाखेड़ा क्षेत्र में चार भूमिगत कोयला खदानें हैं। इसके अलावा रीजनल वर्कशॉप और स्टोर है। सब स्टेशन के अलावा चोर, बदमाशों द्वारा कोयला खदानों और रीजनल वर्कशॉप पर भी वारदात की जाती है। कई बार चोरों ने भूमिगत कोयला खदान के भीतर घुसने की भी कोशिश की। कई बार खदान के अंदर से केबल और स्पेयर पार्ट्स भी चोरी कर ले गए।

एक बार पाथाखेड़ा की तवा वन भूमिगत खदान के अंदर से पांच चोरों को रेस्क्यू टीम, पुलिस और सुरक्षा विभाग द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है। बावजूद इसके चोर, बदमाशों का आतंक कोयला खदान क्षेत्र में बढ़ता ही जा रहा है। बीते एक पखवाड़े से पाथाखेड़ा और शोभापुर के सब स्टेशनों में लगातार वारदात हो रही है। इससे सब स्टेशनों में कार्यरत बिजली कर्मियों खौफजदा है।

श्रम संगठनों में बढ़ा आक्रोश (Sub Station Sarni)

कोयला खदान क्षेत्र में बढ़ती चोरी, मारपीट और लूट की वारदात से श्रम संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सब स्टेशन की घटना से श्रम संगठन के पदाधिकारी खासे नाराज है। एक एक कर लगातार यूनियन नेता सब स्टेशन पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे है और प्रबंधन से घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। एसएमएस यूनियन के महामंत्री संजय सिंह, अध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया चोर, बदमाशों के आतंक से कोयलाकर्मी दशरथ में है। रात्रि पाली में ड्यूटी करने से डर रहे हैं। यही हाल रहे तो जल्द ही हमारे संगठन द्वारा आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button