Car Comparison: Creta Vs Seltos कौन है किससे बेहतर, जानें फीचर्स और कीमत
Car Comparison: Creta Vs Seltos, who is better than whom, know the features and price

Creta Vs Seltos, Car Comparison: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किआ मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी मिड-साइज़ एसयूवी सेल्टोस के फेसलिफ्टेड वर्जन को पेश कर दिया है सभी जानते हैं कि हुंडई और किआ, दोनों एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं। दोनों की कारों में पार्ट शेयरिंग भी होती है। क्रेटा और सेल्टोस के साथ भी ऐसा ही है। हालांकि, इनके लुक्स काफी अलग हैं लेकिन बेसिकली ये दोनों लगभग समान कारें हैं। अब दोनों कारों का फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में आ चुका है। तो चलिए, इनकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।(Car Comparison)
पावरट्रेन कंपेरिजन(Creta Vs Seltos, Car Comparison)
2023 किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा में एक समान 113 बीएचपी की पॉवर जेनरेट करने वाला एक 1.5-लीटर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 113 बीएचपी पॉवर प्रोड्यूस करने वाला एक 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। लेकिन सेल्टोस फेसलिफ्ट में एक नए 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है, जो 158 बीएचपी की पॉवर जेनरेट करता है। यह सेगमेंट में सबसे ज्यादा पॉवरफुल इंजन है। सेल्टोस में अलग अलग इंजन के आधार पर MT, iMT, AT, IVT और DCT जैसे कुल पांच ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं।

डायमेंशन(Creta Vs Seltos, Car Comparison)
Kia Seltos की लंबाई- 4365mm, चौड़ाई- 1800mm, ऊंचाई- 1645mm और व्हीलबेस- 1645mm है। वहीं, Hyundai Creta की लंबाई- 4330Mm, चौड़ाई- 1790mm, ऊंचाई- 1635mm और व्हीलबेस-1635mm है। यानी, दोनों एसयूवी के डायमेंशन लगभग समान हैं। दरअसल, दोनों एक ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं।
इसके अलावा, किआ सेल्टोस के टॉप-स्पेक एक्स-लाइन वेरिएंट में 18-इंच का के बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं जबकि नई हुंडई क्रेटा के टॉप-स्पेक SX(O) ट्रिम में 17-इंच के छोटे अलॉय व्हील मिलते हैं।
किआ सेल्टोस vs हुंडई क्रेटा: फीचर्स(Creta Vs Seltos, Car Comparison)
किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा अधिक फीचर्स से लैस एसयूवी मानी जाती है। लेकिन नई सेल्टोस फेसलिफ्ट और अधिक आधुनिक फीचर्स से लैस है। इसमें दो 10।25-इंच यूनिट्स के साथ एक ट्विन-स्क्रीन सेट-अप दिया गया है, जिसमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए इस्तेमाल होगा। साथ ही इसमें एक नया पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 एडीएएस सहित अन्य ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि हुंडई क्रेटा के फेसलिफ्ट वर्जन में भी नई सेल्टोस के समान फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जिसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।
इंजन और माइलेज(Creta Vs Seltos, Car Comparison)
दोनों में समान इंजन ऑप्शन हैं, जो 1.5-लीटर पेट्रोल (115पीएस/144एनएम), 1.5-लीटर डीजल (116पीएस/250एनएम), और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (160पीएस/253एनएम) हैं। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, सीवीटी गियरबॉक्स, 6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड आईएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। सेल्टोस में 17km से 20.7Km तक माइलेज मिलेगा जबकि क्रेटा में 17.4km से 21.8km तक माइलेज मिलेगा।

कीमत(Creta Vs Seltos, Car Comparison)
नई क्रेटा की कीमत 11 लाख रुपये से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। वहीं, सेल्टोस की कीमत 10.90 लाख रुपये से 20.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।




