Land Rover Discovery Sport Launch: दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट, जानें कीमत
Land Rover Discovery Sport Launch: Land Rover Discovery Sport launched with powerful features, know the price

Land Rover Discovery Sport Launch: जगुआर लैंड रोवर India के बाजार में 2024 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट को लॉन्च कर दिया है। Land Rover Discovery Sport की कीमत 67.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसमें अपडेटेड केबिन के साथ हल्का स्टाइलिंग अपग्रेड मिलता है। अपडेटेड डिस्कवरी स्पोर्ट लेटेस्ट टेक फीचर्स और नए एक्सटीरियर डिजाइन के साथ लाई गई है। डिस्कवरी स्पोर्ट के एक्सटीरियर में बदलाव की बात करें तो इसमें नई ग्रिल, ओवर बॉडी सिल्स और लोवर बंपर ग्लॉस ब्लैक रंग में फिनिश किया गया है। फ्रंट बम्पर पर एयर इनटेक में अब 3 वर्टिकल स्लैट्स हैं, जो एसयूवी को पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं। नए 19 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील भी इस लिस्ट में शामिल हैं।(Land Rover Discovery Sport Launch)
2024 डिस्कवरी स्पोर्ट के केबिन में बड़े बदलाव हैं, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए जेएलआर का नया 11.4 इंच का कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले शामिल है। पिवी प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी अपडेट किया गया है। अब इसके साइडबार पर मेजर कामों के लिए शॉर्टकट की (Keys) दिए गए हैं।(Land Rover Discovery Sport Launch)
- Also Read: Ather 450S: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने की मची होड़! 20 हजार रुपये हुआ सस्ता, कीमत सिर्फ इतनी
फीचर और सेफ्टी(Land Rover Discovery Sport Launch)

डिस्कवरी स्पोर्ट की फीचर लिस्ट में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पीएम2.5 एयर फिल्टर, और क्लियर ग्राउंड व्यू के साथ 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। इस 7-सीटर लैंड रोवर एसयूवी में मैमोरी फंक्शन के साथ 12 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, 10 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली को-ड्राइवर सीट, पैनोरमिक ग्लास रूफ और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर भी दिए गए हैं।(Land Rover Discovery Sport Launch)
पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल डिसेंट कंट्रोल, रोल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑटो हाई बीम असिस्ट, और इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
डिजाइन अपडेट(Land Rover Discovery Sport Launch)
डिजाइन की बात करें, तो इसमें ग्रिल, लोअर बॉडी सिल्स और लोअर बंपर शामिल हैं और इन्हे ग्लॉस ब्लैक कलर में किया गया है। ग्लोस ब्लैक डिटेलिंग व्हील आर्च तक फैली हुई है, साथ ही फ्रंट एयर इनटेक की थ्री-लाइन सिग्नेचर इसे एक विशिष्ट लुक देती है। एसयूवी में नए 19-इंच डायमंड-टर्नड फिनिश अलॉय व्हील भी मिलते हैं, जबकि लैंड रोवर ने इसमे नया वेरेसिन ब्लू रंग विकल्प जोड़ा है।(Land Rover Discovery Sport Launch)
इंटीरियर(Land Rover Discovery Sport Launch)

इंटीरियर की बात करें, तो इसमें पुरानी स्क्रीन को इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए नए 11.4-इंच कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले से बदल दिया गया है। सेंटर कंसोल को रेंज रोवर और डिफेंडर मॉडल की तरह अधिक न्यूनतम लुक के लिए फिर से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा नई डिफेंडर में पैनोरमिक सनरूफ और 3डी सराउंड कैमरे के साथ सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।(Land Rover Discovery Sport Launch)
- Also Read: Tata Punch EV Launch: आज टाटा पंच ने लांच किया अपना इलेक्ट्रकि अवतार, जानें इसके फीचर्स और कीमत
इंजन(Land Rover Discovery Sport Launch)
केवल डायनेमिक एसई ट्रिम में उपलब्ध, 2024 डिस्कवरी स्पोर्ट के इंजन विकल्पों में 245 बीएचपी और 365 एनएम पीक टॉर्क वाला समान 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन शामिल है, जबकि 2।0-लीटर इंजीनियम डीजल 201 बीएचपी और 430 एनएम पीक टॉर्क विकसित करता है। दोनों ही यूनिट 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।(Land Rover Discovery Sport Launch)





