iPhone 16 Pro Color Option: दो कलर ऑप्शन्स में सामने आया आईफोन 16 प्रो का नया लुक, यहां जानें जरूरी डिटेल्स
iPhone 16 Pro Color Option: New look of iPhone 16 Pro revealed in two color options, know important details here

iPhone 16 Pro Color Option : iPhone 16 को लेकर आजकल बहुत सी जानकारी सामने आई है। इसी सिलसिले में अब इस सीरीज के Pro और Pro Max मॉडल को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है। iPhone 16 सीरीज़ के बारे में कई तरह की खबरें और अफवाहें ऑनलाइन चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब एक नया लीक सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि आने वाले iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में दो नए कलर ऑप्शन्स मिलेंगे।(iPhone 16 Pro Color Option) लीकस्टर Majin Bu के अनुसार, नए iPhone 16 Pro मॉडल “डेजर्ट टाइटेनियम” और “टाइटेनियम ग्रे” कलर ऑप्शन्स में आ सकते हैं।
दो कलर ऑप्शन में आएंगे डिवाइस(iPhone 16 Pro Color Option)
- नई रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि कंपनी नए आईफोन को दो कलर ऑप्शन में लाने की तैयारी में है।
- फिलहाल स्मार्टफोन के लीक हुए रेंडर फोन को नए ग्रे और गोल्ड फिनिश में पेश किया जा सकता है।
- जैसा कि हम जानते हैं कि आईफोन 15 प्रो मॉडल गोल्ड कलर में उपलब्ध नहीं हैं और इन iPhone मॉडल को टाइटेनियम चेसिस के साथ चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
- आपको बता दें कि iPhone 16 Pro को डेजर्ट टाइटेनियम और टाइटेनियम ग्रे कलरवेज में लॉन्च किया जा सकता है।
- बता दें कि नया डेजर्ट टाइटेनियम (डेजर्ट येलो) कलर ऑप्शन आईफोन 14 प्रो मॉडल पर उपलब्ध गोल्ड कलर जैसा दिखता है पिछले साल के आईफोन 15 प्रो मॉडल अपने पूर्ववर्तियों के विपरीत, गोल्ड फिनिश में नहीं आए थे।
- टिपस्टर ने यह भी बताया कि टाइटेनियम ग्रे (सीमेंट ग्रे) रंग iPhone 6 के स्पेस ग्रे रंग के समान है, जो 2014 में जारी किया गया था।
iPhone 15 Pro मॉडल(iPhone 16 Pro Color Option)
आप जानते हैं कि Apple अपने Pro मॉडल्स के लिए आमतौर पर चार रंग लाता है। इसमें काला, सफेद और गोल्ड जैसे क्लासिक रंग शामिल होते हैं, साथ ही एक और चमकदार रंग भी दिया जाता है। अगर इस लीक की बात मानी जाए, तो हो सकता है कि Apple अपने iPhone 16 Pro मॉडल्स में भी पिछले iPhone 15 Pro सीरीज की तरह काला टाइटेनियम और सफेद टाइटेनियम कलर ऑप्शन्स के साथ दो नए कलर ऑप्शन दे।
iPhone 15 Pro के कलर ऑप्शन(iPhone 16 Pro Color Option)

- काला टाइटेनियम
- सफेद टाइटेनियम
- नीला टाइटेनियम
- प्राकृतिक टाइटेनियम





