Tata Punch EV Launch: आज टाटा पंच ने लांच किया अपना इलेक्‍ट्रकि अवतार, जानें इसके फीचर्स और कीमत

Tata Punch EV Launch: Today Tata Punch launched its electric avatar, know its features and price

Tata Punch EV Launch: देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने आज अपना नया इलेक्ट्रिक SUV ‘टाटा पंच EV’ लॉन्च करने का ऐलान किया है। ऑफिशियल अनवीलिंग के बाद, टाटा ने बताया है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक चार्ज पर 300 से 400 किलोमीटर तक चल सकती है। इलेक्ट्रिक SUV को लेकर कंपनी का दावा है कि ये देश की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार है जिससे यह लंबे सफर के लिए भी उपयुक्त होगी। आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से सजी Tata Punch EV की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये तय की गई है

भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV(Tata Punch EV Launch)

इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV के रूप में परिचित किया जा रहा है, और जानकारी के अनुसार इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे 21,000 रुपए की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। टाटा पंच EV का मुकाबला सिट्रोएन eC3 के साथ होगा और इसकी एक्स-शोरूम कीमतें लॉन्च के समय 10 लाख से 13 लाख रुपए के बीच हो सकती हैं।

पावरट्रेन और रेंज(Tata Punch EV Launch)

कंपनी ने Tata Punch EV को दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया है, इसका 25kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक का रेंज देता है, जबकि लांग रेंज वर्जन में कंपनी ने 35kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया है जो कि सिंगल चार्ज में 421 किलोमीटर तक का रेंज देती है। इसका लांग रेंज वर्जन 90kW का पावर और 190Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि छोटे मोटर से लैस लोअर वर्जन 60kW की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है

Tata Punch EV Launch: आज टाटा पंच ने लांच किया अपना इलेक्‍ट्रकि अवतार, जानें इसके फीचर्स और कीमत

इलेक्ट्रिक SUV में दो नए वेरिएंट्स(Tata Punch EV Launch)

  • इस नए इलेक्ट्रिक SUV में दो वेरिएंट्स उपलब्ध होंगी, जिसमें विभिन्न फीचर्स और कैपैसिटी की विकल्पें होंगी। यह कार नेक्सॉन EV और टियागो EV के साथ मार्केट में मुकाबला करेगी और इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में एक मजबूत पहचान बना सकती है।
  • टाटा पंच EV का आधिकारिक लॉन्च वीडियो और इसके विशेषज्ञता के बारे में अधिक जानकारी के लिए ग्राहकों को कंपनी की वेबसाइट और शोरूमों पर जांचने का सुझाव दिया जा रहा है।
  • अलग-अलग वेरिएंट्स के ख़ास फीचर्स
  • Smart वेरिएंट में कंपनी ने एलईडी हेडलैम्प्स, स्मार्ट डिजिटल DRL, मल्टी-मोड रीजेन इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और 6 एयरबैग दिए हैं।
  • Adventure वेरिएंट में स्मार्ट के अलावा कॉर्नरिंग के साथ फ्रंट फॉग लैंप, हरमन के 17।78 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोहोल्ड के साथ ईपीबी (केवल लांग रेंज), ज्वेल्ड कंट्रोल नॉब (केवल लांग रेंज) और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • Empowered वेरिएंट में 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील, AQI डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरिफायर, ऑटो फोल्ड ORVM, 17।78 सेमी डिजिटल डिस्प्ले, SOS फंक्शन, 26।03 सेमी इंफोटेंमेंट सिस्टम, डुअल टोन बॉडी।
  • Empowered+ वेरिएंट में लैदर सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, Arcade।ev ऐप सूट, वायरलेस फोन चार्जर और 26।03 सेमी का डिजिटल कॉकपिट

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button