Betul Crime: रोटी बनाने के बहाने गर्लफ्रेंड को बुलाया, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने फ़ोटो खींचकर किया ब्लैकमेल, मामला दर्ज

Betul Crime: Girlfriend was called on the pretext of making roti, after rape, boyfriend blackmailed her by taking photos, case registered

  • छात्रा ने बॉयफ्रेंड पर लगाया आरोप, पुलिस से शिकायत

Betul Crime : (बैतूल)। कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर में एक बायफे्रंड द्वारा कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रोटी बनाने के बहाने अपने घर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कॉलेज छात्रा और युवक के पीछे कुछ समय से प्रेम प्रसंग चलने की बात सामने आई है। दुराचार के बाद बायफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का वीडियो भी बना लिया और ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुराचार किया। इसके बाद परेशान ने छात्रा ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी, तब कोतवाली में जाकर कॉलेज की छात्रा ने बायफ्रेंड की शिकायत की है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर युवक के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार युवती सेकंड ईयर की छात्रा है। कन्या कालेज में पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रोहित उर्फ बंटी यादव के खिलाफ दुराचार कर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। छात्रा ने कोतवाली थाने में की गई शिकायत में बताया कि रोहित यादव को वह एक साल से जानती है। लगभग 1 वर्ष पूर्व रोहित कालेज तरफ दिखाई देता था, फिर इंस्टाग्राम पर उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट आई तो एक्सेप्ट किया। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गये और हमारी बातचीत फोन पर होने लगी।

2 माह से ब्लैकमेल कर रहा युवक

छात्रा ने बताया कि 17 मई 2023 की बात है, रोहित ने कहा कि उसके घर पर कोई नहीं है, 2-3 दिन से खाना नहीं खाया है, मैं सब्जी तो बना लेता हूं परंतु रोटी नहीं बनाते आती है, तुम आकर रोटी बना दो। छात्रा ने बताया कि रोहित की इस बात पर छात्रा उसके घर रोटी बनाने चली गई। छात्रा ने बताया कि जब वह किचन में रोटी बनाने लगी तो रोहित यादव करीब आने लगा और उसने जबरदस्ती उसके दीपक फ्लेक्स के पीछे वाली गली सदर स्थित घर के बैडरूम में ले जाकर जबरदस्ती मर्जी के बिना दुराचार किया। पीड़ित छात्रा ने बताया कि जब वह रोहित का विरोध करने लगी।

रोहित यादव ने घटना के दौरान कुछ फोटो खींच लिए, जिसकी जानकारी मुझे नहीं थी, रोहित मुझे फोटो दिखाकर धमकी देता था और कहता था कि यदि तुम मुझसे मिलने नहीं आई और घटना की बात किसी को बताई तो मेरे पास जो तुम्हारे फोटो व वीडियो को वायरल कर दूंगा। छात्रा ने बताया कि वह हमेशा मारने की धमकी भी देता था। रोहित की धमकी से परेशान होकर 21 जुलाई को उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी और 25 जुलाई को कोतवाली थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

कलयुगी शिक्षक ने चार छात्राओं से किया दुराचार

Betul Crime : (बैतूल)। ग्राम पीसाझोड़ी गांव के सरकारी माध्यमिक स्कूल के हेड मास्टर पर स्कूल की ही 4 छात्राओं से दुराचार और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

शिकायत में परिजनों ने बताया कि हेडमास्टर भीमराव लांजीवार बच्चियों के साथ गंदी हरकतें करता था और उन्हें धमकी देता था, जिसके कारण बच्चियों ने पहले तो घर में नहीं बताया, इसके बाद एक बच्ची ने अपनी मां से बोला कि मैं अब स्कूल नहीं जाऊंगी स्कूल में सर उसके साथ गंदी हरकतें करते हैं। जब बच्ची की मां स्कूल पहुंची तो और भी बच्चियों ने बताया कि उनके साथ भी ऐसी ही घटना हो रही है।

ऐसी 4 बच्चियां सामने आई है जिनके साथ हेड मास्टर के द्वारा गंदी हरकतें की गई है। मामले को लेकर बताया गया कि हेड मास्टर लगभग 1 साल से इन छात्राओं को अलग-अलग अपने कमरे में बुलाकर गंदी हरकतें कर रहा था।

कोतवाली टीआई अजय सोनी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हेड मास्टर भीमराव लांजीवार के खिलाफ धारा 376(3), 376(2 ), 354 और 506 और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button