Betul Samachar: नेहरू पार्क को आधुनिक बनाने की तैयारी, चौपाटी पर लगेंगे एटीएम
Betul Samachar: Preparations to modernize Nehru Park, ATM will be installed at Chowpatty

पारदर्शिता के लिए केवल ग्रीन नेट लगेगी, बाउंड्रीवाल भी हटाएंगे।

Betul Samachar: यदि सब कुछ ठीक रहा तो जिला मुख्यालय के एक मात्र सबसे सुविधाजनक नेहरू पार्क की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी। दरअसल नगरपालिका द्वारा इस बार नेहरू पार्क के अलावा चौपाटी को व्यवस्थित करने की प्लानिंग की जा रही है। इसके तहत पार्क के अंदर सभी टूटे मटेरियल को हटाकर न सिर्फ नई सामग्री लगाई जाएगी बल्कि रास्ते से गुजरने वाले लोग नेहरू पार्क की साज-सज्जा देख सके इसके लिए कम ऊंचाई वाली ग्रीन नेट लगाने की तैयारी की जा रही है।(Betul Samachar) इसके अलावा चौपाटी को महानगरों की तर्ज पर आधुनिक बनाने के लिए कुछ बैंकों के एटीएम भी लगाए जाएंगे। नगरपालिका ने गत वर्ष अप्रेल माह में शहर के लोगों से फ्लेक्स लगाकर और अन्य माध्यमों से पार्क के लिए सुझाव भी मांगे थे। कई लोगों ने अपने बहुमूल्य सुझाव नगरपालिका को दिए। इसके बाद नए सीएमओ के पदभार ग्रहण करने पर पार्क को व्यवस्थित करने की तैयारी की जा रही है।(Betul Samachar)
वर्षों से नेहरू पार्क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। यहां की व्यवस्थाओं को लेकर कई बार आवाज उठाई गई लेकिन चाहकर भी नगरपालिका स्थिति नहीं सुधार पाई। यहीं वजह है कि अव्यवस्थाओं के बीच आज भी जिला मुख्यालय का एक मात्र नेहरू पार्क में हर दिन सैकड़ों लोग मनमसोब कर पहुंचते हैं। पूर्व में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयास नाकाफी साबित हुए। यही वजह है कि आज भी पार्क अव्यवस्थाओं के बीच संचालित हो रहा है।(Betul Samachar)
नए सीएमओ ने की पहल(Betul Samachar)
जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की लगातार शिकायतों के बाद पांच माह पहले बैतूल पदस्थ हुए सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया है। उन्होंने इसके लिए एक बेहतर प्लान भी तैयार कर लिया है। पार्क के जीर्णोद्धार के लिए सबसे पहले टूटीफूटी सामग्रियों को बदलने की कवायद की जाएगी। मिनी ट्रेन की मरम्मत कर इसे नियमित संचालित किया जाएगा। पार्क के भीतर चारों तरफ अंग्रेजी ग्रास लगाकर इसे लोगों के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा। इतना ही नहीं पार्क की बाउंड्री को हटाकर पादर्शी जाली लगाई जाएगी ताकि लोग पार्क के अंदर की सुंदरता सडक़ से देख सके। रंगरोगन के अलावा अन्य व्यवस्थाएं सुधारने के लिए भी सीएमओ ने प्लानिंग की है।
चौपाटी के दिन फिरेंगे(Betul Samachar)
नेहरू पार्क से सटी चौपाटी के दिन भी पार्क के आधुनिकीकरण के साथ दिन फिरने की उम्मीदें दिखाई दे रही है। दरअसल चौपाटी के दोनों ओर एक दायरे में दुकानें संचालित की जाएगी। इसके लिए नगरपालिका नियत साइज तय करेगा। दोनों ओर शेड डालकर इसका भी रंगरोगन किया जाएगा। इतना ही नहीं दुकानें आवंटित करते समय भी नगरपालिका दुकानदारों से चर्चा कर इसे ओर अधिक आधुनिक बनाने का प्रयास करेंगी।
परिषद में प्रस्ताव के बाद शुरू होगा कायाकल्प(Betul Samachar)
जानकारी के अनुसार नगरपालिका नेहरू पार्क की व्यवस्था सुधारने के लिए परिषद के सम्मेलन में एजेंडा रखेगी। अगली बार जब भी सम्मेलन होगा नेहरू के जीर्णोद्धार के लिए बड़ा बजट शामिल किया जा सकता है। नए सीएमओ की दूरदृष्टि का नतीजा है कि पार्क के गेट के पास से आगे तक बैंकों के एटीएम भी लगाए जाएंगे ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। एटीएम लगाने के एवज में नगरपालिका को राजस्व की बड़ी आय की प्राप्ति होगी। परिषद में नेहरू पार्क के चौपाटी को छोडक़र शेष दो छोरो के फुटपाथों के आधुनिकीकरण की रणनीति बनाई जा सकती है।(Betul Samachar)
इनका कहना(Betul Samachar)
- नेहरू पार्क के आधुनिकीकरण के लिए प्लान बनाया गया है। परिषद के सम्मेलन में इसे रखा जाएगा। इसके बाद व्यवस्थाएं सुधारने का काम होगा।
- ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ नगरपालिका बैतूल।





