Betul News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र की ह्त्या, नाले में मिला शव, डब्ल्यूसीएल में सुरक्षा गार्ड था मृतक, पुलिस मौके पर पहुंची

डब्ल्यूसीएल कर्मी की हत्या से क्षेत्र में मची सनसनी, घटनास्थल से 200 मीटर दूर नाले में मिली बॉडी

Betul News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र की ह्त्या, नाले में मिला शव, डब्ल्यूसीएल में सुरक्षा गार्ड था मृतक, पुलिस मौके पर पहुंची


कालीदास चौरासे

सारनी। पाथाखेड़ा के सतपुड़ा तोल कांटे पर ड्यूटी पर तैनात वेकोली कर्मचारी की हत्या से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी, वेकोली अधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे है। हत्या की पुष्टि मौके पर मिल रहे साक्ष्य से हो रही है। दरअसल घटनास्थल पर मोबाइल और झगड़ा होने के बाद घसीटकर जंगल के रास्ते नाले तक बॉडी ले जाने के प्रमाण स्पष्ट नजर आ रहे हैं।
Betul News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र की ह्त्या, नाले में मिला शव, डब्ल्यूसीएल में सुरक्षा गार्ड था मृतक, पुलिस मौके पर पहुंची
बताया जा रहा है कि चंदन मोदी डब्ल्यू सी एल में सुरक्षा गार्ड है। रात्रि पाली में सतपुड़ा तोल कांटे पर ड्यूटी पर तैनात था। सुबह तोल कांटे के पीछे नाले में संदिग्ध अवस्था में चंदन मोदी की लाश मिली। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा तोल कांटे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल जा रहे हैं। वही तोल कांटे के आसपास मौजूद वाहनों और चालक परिचालकों से पूछताछ की जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर डब्ल्यू सी एल के सभी श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी इकट्ठे हो गए हैं। प्रथम दृश्य मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

घटनास्थल पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रोशन कुमार जैन, टीआई अरविंद कुमरे, चौकी प्रभारी दिलीप यादव पहुंचकर जरूरी साक्षी जुटा रहे हैं साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया जा रहा है। मृतक चंदन मोदी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्ण मोदी के नाती है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button