Winter Season: ठंड ने बरपाया कहर, सोनवार सीजन की सबसे सर्द रात

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री परेशान
Winter Season: बैतूल। दिसंबर में ठंड ने जबरदस्त पटलवार किया है। शीत लहर चलने से समूचा जिला कंपकपा गया है। न्यूनतम तापमान में दूसरे दिन भी 1.7 डिग्री की गिरावट आई है। सोमवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। तापमान में ओर गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।
मंगलवार बैतूल में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया है। ठंड के सीजन में पहली बार तापमान 7.5 डिग्री पर पहुंचा है। इसके पहले तापमान 8.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अचानक हवाओं का रूख बदला है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रात में शीत लहर चल रही है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है।
पिछले कुछ दिन पहले जैसे-तैसे ठंड से राहत मिली थी, लेकिन अब ठंड ने ओर लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने के लिए मजबूर है। दिन में भी लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। शाम होते ही कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगता है।
कोहरे के कारण दक्षिण एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से चली
कोहरे का असर ट्रेनों पर देखने को मिल रहा है। सोमवार को भोपाल से नागपुर की ओर जाने वाली दक्षिण एक्सप्रेस का समय बैतूल पहुंचने का रात में 1.40 मिनट का समय हैं, जो सुबह 7 बजे बैतूल पहुंची। 5 घंटे टे्रन देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह गंगा कावेरी 2 घंटे, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 4 घंटे, मिलेनियम एक्सप्रेस 2.&0 घंटे देरी से चली। दिल्ली क्षेत्र में घना कोहरा होने के कारण टे्रेनें बहुत देरी से चल रही है। हालांकि बैतूल क्षेत्र में सोमवार सुबह कोहरे से थोड़ी राहत मिली।




