Betul Ki Khabar: ट्रिपल तलाक मामले में पीड़िता ने मंत्री को घनघना फोन!

Betul Ki Khabar: Victim in triple talaq case made repeated calls to the minister!

कलेक्टर ने ले ली पुलिस अधिकारी की क्लास, बोले-मंत्री जी को क्या जवाब दूं?

Betul Ki Khabar: बैतूल। ट्रिपल तलाक मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने में हो रही लापरवाही जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी राव पटेल तक पहुंचने के बाद भी जांच पर पीड़िता ने सवाल खड़े कर मंगलवार एसपी से शिकायत की थी। शिकायत के बाद भी जब कार्यवाही में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने सीधे प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को ही फोन घनघना कर अपनी आपबीती बता दी।

सूत्रों ने बताया कि प्रभारी मंत्री को यह शिकायत मिलते ही उन्होंने सीधे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को फोन लगा दिया। कहा जा रहा है कि प्रभारी मंत्री ने पुलिस की कार्रवाई पर सवालियां निशान खड़े किए और नाराजगी जताई। इस पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का तपती गर्मी में गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कलेक्टर ने तत्काल महिला पुलिस अधिकारी को तलब कर इस मामले में फटकार लगाते हुए जवाब सवाल किए। इसका असर हुआ कि अब कोतवाली की टीम आरोपियों की तलाश में निकल पड़ी है।

प्रभारी मंत्री को की थी शिकायत

इस मामले में हाल ही में प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बैतूल प्रवास के दौरान पीड़िता ने अपने पिता के साथ उनसे मुलाकात की थी। पीड़िता ने अपने पति शोएब अली पर तीन तलाक देने और देवर, सास, ससुर पर गर्भपात कराये और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कोतवाली थाने में भी दर्ज कराए जाने की जानकारी दी थी। पुलिस पर भी कार्यवाही न करने का आरोप लगा था। मुलाकात का माहौल तब और भी गमगीन हो गया जब दिव्यांग पीड़िता के पिता ने रोते हुए प्रभारी मंत्री के पैरों पर गिरकर न्याय की भीख मांगने लगे थे।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर , एसपी को कार्यवाही के निर्देश देते हुए पीड़िता को अपना फोन नम्बर दिया और कहा था कि कोई भी समस्या आने पर सीधे उनसे सम्पर्क कर लेना। घटना के तीसरे दिन पीड़िता ने कोतवाली थाने के उप निरीक्षक अजय रजनी पर आरोपियों से मिलीभगत के आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसपी से भी की थी, लेकिन उप निरीक्षक के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया, इसके बाद पीड़िता ने सीधे प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को फोन मिला दिया। इससे जिला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

कलेक्टर ने किया महिला अधिकारी को तलब

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मंत्री से बात होने के तत्काल बाद मंत्री जी ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से इस संबंध में सवाल किए। कार्यवाही पसंद कलेक्टर ने तत्काल महिला पुलिस अधिकारी को कार्यालय तलब किया। सूत्र बताते हैं कि जैसे ही दोनों अधिकारीयों का आमना सामना हुआ कलेक्टर ने महिला अधिकारी से ही पूछ लिया कि इस मामले में अब मैं मंत्री जी को क्या जवाब दूं, सूत्र बताते हैं कि इस दरम्यान कलेक्टर ने महिला पुलिस अधिकारी को सख्त लहजे में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिसके बाद कोतवाली पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करने में जुट गई है। इस संबंध में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से चर्चा करने के लिए उनके मोबाइल 7692970993 पर काल किया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।

इनका कहना…

उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद आरोपियों की तलाश में टीमें भेजी गई हैं जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

रविकांत डेहरिया, कोतवाली टीआई बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button