Betul News: अंग्रेजी नहीं बोल पाई मासूम के शिक्षिका ने उखाड़े बाल
Betul News: Teacher pulled out hair of innocent child who could not speak English

खेड़लीबाजार की शिक्षिका बनी हैवान, मामला बढ़ा तो अधिकारियों ने शुरू की जांच
Betul News: (बैतूल)। शिक्षा का मन्दिर जहां नौनिहाल अपने भविष्य संवारने के लिए जाते हैं, लेकिन यही मंदिर अगर यातना ग्रह में तब्दील हो जाए तो वहां कौन जाना चाहेगा। मामला है आमला विकास खण्ड के ग्राम खेड़ली बाजार का जहां एक शिक्षिका ने इंग्लिश नहीं आने पर मासूम छात्रा के साथ में मारपीट की इतना ही नहीं छात्रा के सिर के बाल भी उखाड़ दिए हैं। मामले की शिकायत लेकर मंगलवार छात्रा और उसके परिजन बैतूल पहुंचे। शिकायत के बाद अधिकारियों ने पूरे मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दे की आमला ब्लाक के खेड़ली बाजार प्राथमिक शाला की शिक्षिका श्रीमती साहू ने चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को इंग्लिश नहीं आने पर पहले तो उसकी जमकर पिटाई की उसके बाद छात्रा बाल खींचे,जिससे छात्रा के सर से काफी बाल उखड़ गए हैं। मामले में छात्रा के परिजन आज शिक्षिका की शिकायत करने जिला मुख्यालय पहुंचे और जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की गंभीरता को देखकर अधिकारियों ने पूरे मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अधिकारी भी मान रहे हैं कि जिस तरह से शिक्षिका ने छात्रा के साथ मारपीट की है वह अमानवीय है। टीम भेज कर नियमानुसार शिक्षिका पर कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुकी है घटना, नहीं होती कार्रवाई (Betul News)
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले गरीब एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के साथ घटित हुई यह कायराना घटना पहली बार नहीं हुई है। पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां पर बच्चों के साथ मारपीट कर सिर के बाल उखड़ने जैसे मामले सामने आए, लेकिन इन मामलों में कार्रवाई क्या की गई। इसका परिणाम कभी भी सामने नहीं आया। जनसुनवाई के दौरान बच्ची के पिता ने शिकायत करने के बाद मयसबूत अधिकारियों को उसके साथ हुई बर्बरता दिखाई। इसके बाद अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बताया कि जिस तरह से शिक्षिका द्वारा बच्ची के साथ मारपीट की गई और उसके सिर के बाल खींचकर उखाड़ दिए गए हैं। इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी द्वारा जांच प्रतिवेदन देने के बाद दोषी शिक्षिका के बाद कार्रवाई भी सुनिश्चित करेंगे।
- Also Read: Betul Crime News : एसपी ऑफिस, कंट्रोल रूम से 100 और गंज थाने से 200 मीटर पर 3 दुकानों में चोरी
शराबी शिक्षकों ने बिगाड़ी कई स्कूलों के हालत (Betul News)
सरकारी स्कूलों में बच्चों की कम संख्या और दूरदराज के स्कूलों के हाल यह है कि वेतन के रूप में हजारों रुपए प्रतिमाह पाने वाले कई शिक्षक जहां स्कूलों से नदारद रहते हैं तो वहीं कई स्कूलों में शिक्षकों के शराब पीकर अध्यापन कार्य कराए जाने की मामले भी कई बार सार्वजनिक हो चुके हैं। पीड़ित ग्रामीणों सहित बच्चों के पालकों ने ऐसे कई मामलों की शिकायतें संबंधित विभाग के साथ साथ जिला प्रशासन से भी की, लेकिन इन शिक्षकों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, इसका खुलासा आज तक नहीं किया गया। हालात यह है कि सरकारी स्कूलों से जहां मोटा वेतन पाने वाले शिक्षक अधिकांश रूप से नदारद रहते हैं तो कई शिक्षक ऐसे भी है जो जिला मुख्यालय पर निवास कर रोजाना अपने स्कूलों के लिए अपडाउन कर रहे हैं, लेकिन ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई न करना कहीं न कहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। (Betul News)
इनका कहना….
घटना को गंभीरता से लिया गया है। जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। दोषी पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संजीव श्रीवास्तव, डीपीसी, जनशिक्षा केंद्र बैतूल




