Betul News: घोड़ाडोंगरी सीएमओ चार दिन मुख्यालय से गायब

Betul News: Ghoradongri CMO missing from headquarters for four days

मंगलवार भी देरी से आए, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निरीक्षण में भी गायब मिले

Betul News, Ghodadongri Nagar Parishad : (घोड़ाडोंगरी)। नगरपरिषद घोड़ाडोंगरी कार्यालय का मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे नप अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उइके, उपाध्यक्ष सोनू खनूजा एवं सभापति सोना राजपूत एवं कविता महाले ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ऋषिकांत यादव सहित कई कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित मिले। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ पिछले 4 दिनों से मुख्यालय से नदारद थे। मंगलवार को भी करीब 11 बजे वह कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अध्यक्ष मीरावती नंदकिशोर उइके ने हाजिरी रजिस्टर जप्त कर अपने कार्यालय में रख लिया। अध्यक्ष ने लेट आने वाले कर्मचारियों को फटकार लगाकर आगे से समय पर आने की समझाइश दी। नगर परिषद अध्यक्ष ने देरी से आने वाले कर्मचारियों को नोटिस देने की बात कही।

सीएमओ सीहोर से तो कई कर्मचारी बैतूल से करते हैं अप डाउन (Betul News)

नगरपरिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ ऋषिकांत यादव अधिकतर सीहोर से अपडाउन करते हैं। छुट्टियों में वह मुख्यालय पर न रहकर सीहोर चले जाते हैं, जिसके चलते कार्य प्रभावित होते हैं। आचार संहिता के दौरान भी सीएमओ मुख्यालय से नदारद रहे। इसके चलते दीपावली के दौरान फटाका व्यापारियों को अंधेरे में दुकान संचालित करना पड़ा। सीएमओ द्वारा व्यापारियों को बिजली कनेक्शन देने का भी आश्वासन दिया गया था, लेकिन बिना बिजली कनेक्शन लगवाएं। सीएमओ मुख्यालय छोड़कर सीहोर रवाना हो गए। व्यापारियों द्वारा जब कलेक्टर से इस मामले की शिकायत की गई तब जाकर बिजली कनेक्शन लगा था। सहायक ग्रेड 2 कर्मचारी नारायण राव घोरे, सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी अंकुर तेलकर बैतूल से अपडाउन करते हैं। खास बात तो यह है कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी बैतूल से अपडाउन करते है। बैतूल से अप डाउन करने वाले कर्मचारी शनिवार को कार्यालय नहीं आते।

नोटिस जारी किया जाएगा (Betul News)

नगरपरिषद अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उइके ने बताया कि उपाध्यक्ष एवं सभापतियों के साथ नगर परिषद घोड़ाडोंगरी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। थोड़ी देर बाद सीएमओ और कुछ कर्मचारी कार्यालय आए। कर्मचारियों को समझाइए दी गई कि आगे से वह समय का ध्यान रखें। देरी से आने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। (Betul News)

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button