Betul Samachar: एक घंटे में 2200 रोटी बनाएगी नई मशीन
Betul Samachar: New machine will make 2200 rotis in an hour

जिला अस्पताल के रसोई में रोटी मशीन शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत
Betul Samachar: बैतूल। जिला चिकित्सालय को मिली रोटी मशीन शुरू हो गई है। अस्पताल में भर्ती मरीज मशीन से बनी रोटी का स्वाद चख रहे है। रोटी मशीन से जल्द रोटियां बनकर तैयार हो जाती है, पहले जैसा समय नहीं लगता। जिला चिकित्सालय को लाखों रूपए कीमत की रोटी मशीन की सौगात मिली है। मशीन को जिला चिकित्सालय की रसोई में स्टॉल कर दिया है।
अब मरीजों के लिए बनने वाली रोटियां जल्द बनकर तैयार हो जा रही है। जानकरी के मुताबिक रोटी मशीन से एक घंटे में 22 सौ रोटियां बनकर तैयार हो जाती है। जिला चिकित्सालय में लगभग 250 से 300 मरीजों का प्रतिदिन भोजन तैयार होता है। इतने मरीजों के लिए रोटी बनाने लगभग 3 घंटे का समय लग जाता था। अब 1 घंटें में सभी मरीजों के लिए रोटी बनकर तैयार हो जा रही है। किचन में काम करने वाले कर्मचारियों का भी समय बच रहा है।
1 घंटे में 5 किलो गैंस की खपत
इस रोटी मशीन से फटापट रोटियां बनकर तैयार तो हो रही है, लेकिन पहले की अपेक्षा गैंस की खपत अधिक हो रही है। बताया जा रहा है कि 1 घंटे तक रोटी बनाने के लिए 5 किलो एलपीजी गैंस की खपत लग रही है। मशीन से हाथों जैसी रोटियां बन रही है। मशीन में जब भिगोंकर ऑटा डाला जाता है।
यह मशीन से होते हुए रोटियां पक्कर बाहर निकल जाती है। जैसी हाथों से गैंस पर रोटियों को फुलाते है, वैसे ही मशीन से भी रोटियां फुली हुई निकलती है। रोटी कच्ची रहने की भी शिकायते अब कम हो जाऐंगी। मशीन का संचालन करने के लिए मशीन के इंजीनियर ने रसोई के कर्मचारियों को बकायदा ट्रेनिंग भी दी है।



