Betul Crime News : एसपी ऑफिस, कंट्रोल रूम से 100 और गंज थाने से 200 मीटर पर 3 दुकानों में चोरी

Betul Crime News: Theft in 3 shops at 100 meters from SP office, control room and 200 meters from Ganj police station.

शहर में बढ़ती चोरी की घटनाएं, नहीं ले रही थमने का नाम

Betul Crime News : (बैतूल)। शहर में चोर इतने बेखौफ हो गए कि उन्हें पुलिस का जरा भी भय नहीं दिखाई दे रहा है। कंट्रोल रूम से 100 मीटर और गंज थाने से 200 मीटर दूरी पर स्थित 3 कपड़ा दुकानों में चोरी की घटनाएं हुई है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों में पुलिस का कितना भय है। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम के पास सड़क किनारे लगी तीन कपड़ा दुकानों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां दुकानें है वहां से 24 घंटे लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

शिवाजी चौक स्टेडियम की दीवार से सड़क किनारे कपड़ों की दुकानें लगी है। यहां लगी अजहुरूद्दीन खान, एहफाज सिद्दीकी और रियाज सिद्दीकी की दुकान की घटना सामने आई है। अजहुरूद्दीन ने बताया कि दुकान से कपड़े चोरी किए गए है, जिसमें उन्हें लगभग 55 हजार रूपए का नुकसान हुआ है। वहीं एहफाज और रियाज दोनों की दुकान मिलाकर 75 से 80 हजार रूपए के कपड़े चोरी कर लिए। चोरी की घटना का उस समय पता लगा जब सोमवार को दुकान संचालक अपनी दुकान खोलने पहुंचे। चोरी की शिकायत तीनों दुकान संचालकों ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

नहीं थम रही है चोरी की घटनाएं

जिला मुख्यालय पर चोरी, लूट जैसी अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बढ़ती चोरी की घटनाएं पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े कर रही है। पुलिस की पर्याप्त रात्रि गश्त नहीं होने के कारण इस तरह की चोरी की घटनाएं हो रही है। जहां पर तीनों दुकानों में चोरी हुई है, वहां से 200 मीटर में गंज थाना और 100 मीटर की दूरी पर एसपी कार्यालय और पुलिस कंट्रोल रूम मौजूद है। इसके बावजूद भी चोरों को चोरी करने में जरा भी भय नहीं लगा और एकसाथ तीन दुकानों को निशाना बना लिया।

इसके पहले भी शहर में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। कई बार व्यापारियों ने पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की, लेकिन रात्रि गश्त नहीं बढ़ पाई। हालात जस के तस बने है और चोरियां भी नहीं थम रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button