Betul Samachar: रिटायर्ड डब्ल्यूसीएल कर्मचारियों से करोड़ों की ठगी के आरोपी को 7 वर्ष का कारावास

अदालत ने एक करोड़ का जुर्माना भी लगाया बैंक अधिकारी बनकर बुजुर्गों को लगाया था चूना
Betul Samachar: बैतूल। कोयला खदानों से सेवानिवृत्त बुजुर्ग कर्मचारियों की जीवनभर की कमाई पर हाथ साफ करने वाले आरोपी को न्यायालय ने कड़ी सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) रईस खान ने सारनी निवासी चंद्रकिशोर देशमुख को धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के 10-10 मामलों में दोषी ठहराते हुए सात वर्ष का कठोर कारावास एवं लगभग एक करोड़ रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि पीड़ितों को प्रतिकर के रूप में प्राप्त होगी।
विशेष लोक अभियोजक शशिकांत नागले के अनुसार, 19 अप्रैल 2018 को सेवानिवृत्त कर्मचारी लवटनराम ने सारनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने स्वयं को बैंक का फील्ड ऑफिसर बताकर अधिक ब्याज देने का झांसा दिया और उनसे 15 लाख रुपए ले लिए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों से भी लाखों रुपए लेकर कथित ‘रुपया लगाओ, धन दुगनाÓ योजना के नाम पर धोखाधड़ी की।
न्यायालय ने धारा 420 के 10 काउंट्स में प्रत्येक पर 5 वर्ष तथा धारा 409 के 10 काउंट्स में प्रत्येक पर 7 वर्ष का कारावास सुनाया। सभी मामलों में कुल अर्थदंड लगभग एक करोड़ रुपए बताया गया है। अभियोजन ने चेक, बैंक स्टेटमेंट, योजना पर्चियां और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आरोप प्रमाणित किए।
दूसरे मामले में भी 7 साल की सजा
इसी आरोपी को वर्ष 2017 के एक अन्य मामले में प्रभुलाल चंडाले से 18 लाख 2 हजार रुपए लेने और वापस नहीं करने के आरोप में धारा 409 के तहत 7 वर्ष का कठोर कारावास एवं एक हजार रुपए अर्थदंड भी सुनाया गया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




