Betul Samachar: रेलवे स्टेशन पर कोयले की वैगन में आग से हड़कंप

Betul News: Fire in coal wagon at railway station causes panic

चंद्रपुर से जबलपुर जा रही थी मालगाड़ी, देरी से पहुंची दमकल

Betul Samachar: बैतूल। सोमवार की आधी रात बैतूल रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब कोयले से भरी मालगाड़ी के एक वैगन में अचानक आग लग गई। मालगाड़ी कोयला भरकर चंद्रपुर से जबलपुर की तरफ जा रही थी। सिग्नल ना होने के चलते माल गाड़ी स्टेशन पर ही खड़ी हुई थी। तभी मालगाड़ी के एक वैगन में से धुआं उठता देखा गया था। धुआं दिखते ही,स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और रेलवे अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। वायरलेस सेट पर अलर्ट जारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारियों और पुलिस ने नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना देने के कई प्रयास किए, लेकिन फायर कर्मियों से कोई संपर्क नहीं हो सका। रेलवे और पुलिस अधिकारी लगातार फोन घनघनाते रहे, लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इस दौरान आग दूसरे वैगनों तक न फैले, इसके लिए रेलवे कर्मचारियों और पुलिस ने खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं, और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब फायर ब्रिगेड से संपर्क नहीं हुआ तो रेलवे का एक कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय पहुंचा और वहां से कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड स्टेशन पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। नगर पालिका फायर ब्रिगेड की इस लापरवाही को लेकर रेलवे अधिकारी और पुलिस कर्मी खासे नाराज नजर आए। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच जाती तो आग को और जल्दी काबू में लिया जा सकता था। वरना मालगाड़ी के अन्य वैगन भी इसकी चपेट में आ जाते, और रेलवे को लाखों रुपए का नुकसान झेलना पड़ सकता था। इस घटना ने फायर ब्रिगेड और नपा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इनका कहना….

माल गाड़ी के एक वैगन में से धुआं उठता दिखाई दिया था। फायर कर्मियों से सम्पर्क नहीं हो पा रहा था। करीब डेढ़ घण्टे बाद फायर ब्रिगेड के आने के बाद आग बुझाई गई।

वीके वाकड़े, स्टेशन मैनेजर बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button