Sarni Power Plant : अब इतिहास बनकर रह जाएगी पावर प्लांट की पुरानी इकाइयां 

डिस्मेंटल कार्य के दौरान अब तक गिराए गए हैं दो बॉयलर स्ट्रक्चर 

सारनी। सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट की करीब 5 दशक पुरानी बिजली इकाइयों का डिस्मेंटल युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह कार्य कोलकाता की चिनार स्टील सेगमेंट द्वारा किया जा रहा है। कंपनी द्वारा अब तक छह और सात नंबर इकाई के बॉयलर स्ट्रक्चर को एक्सपर्ट की मदद से डिस्मेंटल किया है। जबकि दो और बॉयलर स्ट्रक्चर डिस्मेंटल करना बाकी है। पावर प्लांट से प्राप्त जानकारी के अनुसार चिनार स्टील सेगमेंट के अपने एक्सपर्ट है, जिन्हें करीब 200 बॉयलर स्ट्रक्चर गिराने का अनुभव है।

सतपुडा तापगृह की पुरानी बिजली इकाइयां डिस्मेंटल कार्य में जुटी कंपनी द्वारा अब आठ नंबर इकाई को डिस्मेंटल करने की प्रक्रिया की जा रही है। एक्सपर्ट द्वारा बताया गया कि एक माह में दो बॉयलर स्ट्रक्चर डिस्मेंटल कर दिए गए हैं। अब तीसरे बॉयलर स्ट्रक्चर पर कार्य किया जा रहा है। यह पूरा कार्य इंजीनियरिंग लेवल पर लोहे की कटिंग करके किया जाता है।

इस कार्य में ब्लास्टिंग जैसी कोई बात नहीं रहती। अनुभवी विशेषज्ञ की देखरेख में लोहे की कटिंग और पोकलैंड की मदद से इस पूरे कार्य को अंजाम दिया जाता है। पावर प्लांट की यह चार इकाइयां 1979 से 1984 के बीच बनकर तैयार हुई थी। इसी समय भेल द्वारा बॉयलर स्ट्रक्चर बनाया गया था।

इनका कहना 

चिनार स्टील सेगमेंट के अनुभवी विशेषज्ञ द्वारा बॉयलर स्ट्रक्चर गिराया गया है। कंपनी के इन विशेषज्ञों को लगभग 200 बॉयलर स्ट्रक्चर डिस्मेंटल करने का अनुभव है। 

 एस एन सिंह, एक्सपर्ट, पावर प्लांट, सारनी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button