Betul ki Khabar: जनता के सुझावों से तय होगा वार्डों का विकास: हेमंत

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने तीन क्लस्टरों में 12 करोड़ के विकास कार्यों के लिए किया भूमिपूजन

Betul ki Khabar: बैतूल। शहर के वार्डों में विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनने के उद्देश्य से विधायक हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार को तीन वार्ड स्तरीय क्लस्टर बैठकों में सहभागिता कर लगभग 12 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके के साथ आयोजित इन बैठकों में वार्डवासियों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों से संवाद कर मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, आवागमन और नगरीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही दादा धूनी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 लाख रुपए की लागत से भक्त कुटी निर्माण की घोषणा की गई।

पहली बैठक नगरपालिका के अर्जुन वार्ड अंतर्गत खंजनपुर स्थित सिल्वर लॉन में आयोजित हुई। इसमें सुभाष, अर्जुन, दुर्गा, मालवीय, शिवाजी एवं गांधी वार्ड के नागरिक शामिल हुए। इन छह वार्डों में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत 31 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

विधायक ने वार्डों की आवश्यकताओं और नागरिकों से मिले सुझावों के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। दूसरी क्लस्टर बैठक मोती वार्ड स्थित रॉय साहब के बगीचे में आयोजित की गई। इसमें तिलक, आजाद, आर्यपुरा, मोती, किदवई एवं गौठाना वार्ड के नागरिकों से चर्चा की गई।

इन वार्डों में 1 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। बैठक में नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराने पर सुझाव लिए गए। तीसरा कार्यक्रम मेघनाथ चौक टिकारी में आयोजित किया गया, जहां कृष्णपुरा, देशबंधु, आंबेडकर, महावीर, प्रताप एवं इंदिरा वार्ड के लिए स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इस क्लस्टर के माध्यम से इन वार्डों में भी विकास कार्यों को गति देने की शुरुआत की गई। तीनों क्लस्टर बैठकों के माध्यम से शहर के 18 वार्डों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल का विकास केवल सड़क और भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ वातावरण, बेहतर मूलभूत सुविधाएं और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है।

वार्डों की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं, ताकि विकास का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और नागरिकों के सुझावों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के प्रयासों को गति मिलेगी।

तीनों बैठकों में नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, सीसीबी के पूर्व अध्यक्ष बसंत बाबा माकोड़े, भाजयुमो अध्यक्ष विक्रम वैद्य, विधायक प्रतिनिधि अजय वर्मा, सांसद प्रतिनिधि कैलाश बंडू धोटे सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद, एल्डरमैन, अधिकारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button