Betul ki Khabar: चिचोली-भीमपुर जनपद के घोटाले में अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई

नए जिपं सीईओ के आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ी, अधिकारी जानकारी देने से कर रहे परहेज
Betul ki Khabar: बैतूल। जिले के सबसे बड़े घोटाले में से एक चिचोली-भीमपुर जनपद पंचायत में हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए लगभग 14 करोड़ के घोटाले में अधिकारियों पर भी गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है। जिपं में तेज तर्रार सीईओ गणेश जायसवाल की आमद के बाद इस घोटाले की फाइल तेजी से आगे बढ़ी है। सूत्रों की माने तो घोटाले के मुख्य कर्ताधर्ताओं पर एफआईआर कराने की भी तैयारियां की जा रही हैं।
इसकी संभावना बलवती दिखाई दी जब जिला पंचायत की सीईओ ने वर्तमान भीमपुर जनपद सीईओ नान सिंह चौहान से पिछले दिनों चिचोली और भीमपुर के पूर्व सीईओ रहे अभिषेक वर्मा के संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन यहां पर दाव उल्टा पड़ गया। जिला पंचायत सीईओ के पत्र पर भीमपुर जनपद सीईओ ने नियत तिथि तक जवाब ही नहीं दिया।
इस पर नाराजगी जताते हुए दूसरी बार पत्र लिखकर 12 नवंबर तक खुद जानकारी लेकर उपस्थित होने को कहा था, लेकिन हालांकि पूरे मामले को लेकर अधिकारी गोलमाल जवाब दे रहे हैं। यह पूरी कवायद घोटाले के मुख्य सूत्रधार अधिकारियों पर कार्रवाई की ओर इशारा कर रहे हैं।
यह मांगी थी जानकारी
सूत्र बताते हैं कि अक्टूबर माह मेें जिला पंचायत सीईओ ने भीमपुर सीईओ से पूर्व सीईओ अभिषेक वर्मा के विरूद्ध विभागीय जांच प्रकरण में शासकीय साक्ष्य के कथन पूर्ण होने पर 5 नवंबर को होने वाली पेशी नियत कर ब्रीफ प्रस्तुत करने के लिए कहा था, लेकिन एक सप्ताह तक भीमपुर सीईओ ने यह जानकारी जिपं सीईओ को नहीं दी। इससे नाराज होकर सीईओ ने 5 नवंबर को दूसरी बार पत्र लिखकर जानकारी के साथ 12 नवंबर तक उपस्थित होने का निर्देश दिया था, लेकिन आगे क्या हुुआ यह बताने के लिए कोई तैयार नहीं है।
घोटाले के सूत्रधारों पर शिकंजा कसने की तैयारी
सूत्र बताते हैं कि जनप्रतिनिधियों की नाराजगी और प्रधानमंत्री की ग्रामीण अंचल की स्वच्छ भारत मिशन की योजना करोड़ों के घोटाले मेंं नए जिपं सीईओ जायसवाल तेजी से काम कर रहे हैं। इसी के तहत पूर्व में पदस्थ रहे सीईओ अभिषेक वर्मा को लेकर जानकारी मांगी जा रही है। जानकारी मिलने पर पूर्व सीईओ पर शिकंजा कसने के साथ कार्रवाई तय की जा सकती है। इस संबंध में जिपं सीईओ जायसवाल ने बताया कि पूर्व में इस मामले में लोकायुक्त में मामला चल रहा है। हम अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




