Betul Jal Prabandhan: जल प्रबंधन की तैयारी करेंगे एसडीएम, जल प्रबंधन की तैयारी करेंगे एसडीएम, बनाएंगे कार्ययोजना

टीएल से नदारद सीएमएचओ सहित कई अधीकारियों को नोटिस देने के निर्देश

Betul Jal Prabandhan: बैतूल। जिले में पेयजल संकट और सिंचाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समयसीमा बैठक में सभी एसडीएम को अपने-अपने अनुविभाग में जल प्रबंधन की व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर सीएमएचओ डॉ संजीव शर्मा सहित कई अधीकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं। पानी की कमी होने को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि जल संरक्षण और उपलब्ध जल संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए केवल वर्तमान स्थिति का आकलन पर्याप्त नहीं है, बल्कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए भी ठोस रणनीति बनाई जाए।

कलेक्टर ने संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन करने, फसलों एवं सिंचाई व्यवस्था की मैपिंग, वाटर लेवल मैपिंग, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और प्रिडिक्शन एनालिसिस पर विशेष जोर दिया। इसके लिए सभी एसडीएम को मंगलवार को अपने-अपने क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नॉन-अटेंड शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की समीक्षा में लंबित शिकायतों पर विभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों और सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

स्कूल निर्माण से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक समीक्षा

कलेक्टर ने भीमपुर के ग्राम गुरुवा पिपरिया स्थित सांदीपनि स्कूल में बच्चों को शिफ्ट करने तथा 80 स्कूलों में कक्ष निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में पूरा कराने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में बिना अनुमति बैठक से अनुपस्थित रहने पर सीएमएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जीआईएस सहित आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और पर्यटन से जुड़े कार्यों को गति देने तथा स्वीकृत आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण शीघ्र शुरू कर समय पर पूरा कराने के निर्देश भी दिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button