Betul Samachar: Video: पुलिस गश्त को ठेंगा, गंज में दो दुकानों के टूटे ताले

सीएम के आने के पहले चोरी से व्यापारी नाराज
Betul Samachar: बैतूल। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बैतूल आगमन था। इसी बीच पुलिस की व्यवस्तता और गश्त को ठेंगा दिखाते हुए उप नगर गंज क्षेत्र की दो दुकानों में चोरों ने सेंधमारी कर दी। दोनों ही दुकानें शहर के मध्य स्थित है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
चोरी की पहली वारदात गंज बसस्टैंड पर परिहार कांप्लेक्स स्थित सुमित एजेंसी में हुई। कृषि यंत्र की इस दुकान पर चोरों ने लगभग 2 बजे चार युवकों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया, सफलता नहीं मिली तो शटर शब्बल से तोड़कर प्रवेश किया। दुकान संचालक सुमित गुगनानी के मुताबिक सुबह 10 बजे नौकर दुकान पहुंचा तब चोरी की जानकारी मिली।
दुकान में लगे सीसीटीवी में चोर काउंटर में रखे 83 हजार और कुछ पुराने मोबाइल ले जाते दिखाई दे रहे है। सुमित ने बताया कि एसपी वीरेंद्र जैन को घटना की जानकारी दी थी, लेकिन सीएम के कार्यक्रम में होने के कारण उन्होंने दुकान पूर्ववत रखने के लिए कहा है। सीएम के जाने के बाद दुकान के अवलोकन में वस्तुस्थिति का पता चलेगा।
इधर दूसरी वारदात गंज चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर बैतूल बर्तन भंडार में हुई, यहां पर भी चोरों ने शटर तोड़ी और काउंटर में रखे करीब 7 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। संचालक लालू पटेल ने बताया कि ताला तोड़ने के बजाए दुकान की शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे।

चोरी करने के पूर्व सीसीटीवी कैमरे को दूसरी ओर मोड़ दिया था। त्यौहारी सीजन में दोपहर तक दुकान बंद है। पुलिस के आने के बाद दुकान से क्या चोरी गया है, पता चल पाएगा। दो चोरी की वारदात होने से व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है। सीएम के कार्यक्रम में व्यवस्त होने के कारण गंज थाना प्रभारी अमित पवार से चर्चा नहीं हो सकी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




