Betul News: Video: भाजपा-कांग्रेस नेता आमने-सामने, झंडे निकालने पर बवाल

Betul News: Video: BJP-Congress leaders face to face, ruckus over removing flags

भाजपाइयों के कोतवाली घेराव के बाद कांग्रेस नेता मोनू बड़ोनिया और दीवान पर एफआईआर

Betul News: बैतूल। जिले की सियासत सोमवार को उस समय गरमा गई, जब कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच झंडे लगाने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि बैतूल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया और भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश बड़ोनिया के बीच हाथापाई तक हो गई।जानकारी के मुताबिक हाल ही में कांग्रेस के पूर्व विधायक निलय डागा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके प्रथम नगरागमन पर स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक पर झंडे लगाए थे।

इसी दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश बड़ोनिया ने आपत्ति जताते हुए कहा कि शहीद स्मारक पर राजनीतिक झंडे नहीं लगाए जाएं। इस बात पर कहासुनी हुई और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और झगड़ा शांत कराया, लेकिन घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया।

आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध, पार्षद आनंद प्रजापति, पवन शर्मा, राजू सोनकपुरिया और लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया और उमाशंकर दीवान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

सूत्रों के अनुसार सतीश बड़ोनिया की शिकायत पर पुलिस ने मोनू बड़ोनिया और उमाशंकर दीवान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) तथा मध्यप्रदेश विरूपण निवारण अधिनियम 1994 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम ने बैतूल की राजनीति में जमकर हलचल है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button