Betul Hospital News: जिला अस्पताल में डॉक्टर बनकर प्रसूताओं के परिजनों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

सीजर डिलीवरी और बेहतर इलाज के नाम पर क्यूआर कोड भेजकर ऐंठता था रकम, इंदौर-भोपाल में भी सामने आए मामले

Betul Hospital News: बैतूल। जिला अस्पताल में प्रसव और सीजर डिलीवरी के दौरान बेहतर इलाज का झांसा देकर मरीजों के परिजनों से ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को डॉक्टर बताकर परिजनों को फोन करता था और ऑपरेशन व बेहतर उपचार के नाम पर क्यूआरवकोड भेजकर यूपीआई के माध्यम से रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवाता था। पुलिस जांच में इंदौर और भोपाल में भी इसी तरह की धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं।

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को मंडई खुर्द निवासी विजय नागले ने अपनी पत्नी मीरा को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सीजर ऑपरेशन के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को डॉक्टर बताया और बेहतर ऑपरेशन व टांके लगाने के नाम पर 5 हजार रुपये मांगे। आरोपी के भेजे क्यू आर कोड पर विजय के भाई संजय ने फोन-पे से रकम ट्रांसफर कर दी।

इसी तरह अस्पताल में भर्ती अन्य प्रसूताओं के परिजनों से भी 3 से 5 हजार तक ऑनलाइन वसूले गए। 14 अक्टूबर को कविता पिपरदे के परिजनों से भी 6 हजार मांगकर 3 हजार ट्रांसफर करवाए गए। एक अन्य मामले में बच्चे को हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर किए जाने पर इलाज के नाम पर 24 हजार रुपये की ठगी का आरोप है।

तकनीकी साक्ष्यों से पकड़ में आया आरोपी

मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 911/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन तथा एएसपी कमलेश खरपुसे और एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मोबाइल नंबरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान जितेंद्र खाकरे (30), निवासी ग्राम खापा, थाना आठनेर के रूप में की।

पुलिस ने 27 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में इंदौर के संयोगितागंज और भोपाल के कोहेफिजा थाने में भी आरोपी के विरुद्ध इसी तरह के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से अपील की है कि डॉक्टर या अस्पताल कर्मचारी बनकर फोन पर रुपये मांगने वालों की पुष्टि अस्पताल प्रबंधन से जरूर करें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button