Betul News: जंगल से सड़क पर आया तेंदुआ, 3-4 मिनट तक बेखौफ करता रहा विचरण

खंडवा-नांदा रोड पर तेंदुए की चहलकदमी कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Betul News: बैतूल। सतपुड़ा-मेलघाट कॉरिडोर में वन्यजीवों की सक्रियता के बीच अब जंगलों के साथ सड़कों पर भी तेंदुओं की मौजूदगी देखने को मिल रही है। बीती रात खंडवा-नांदा रोड पर एक तेंदुआ सड़क पर बेखौफ घूमता नजर आया। करीब 3 से 4 मिनट तक तेंदुआ सड़क पर आराम से चहलकदमी करता रहा और फिर धीरे-धीरे जंगल की ओर चला गया। इस रोमांचक नजारे का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

समाजसेवी अभिषेक जोशी ने बताया कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ कार से खंडवा में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दूर से सड़क पर एक तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। जैसे-जैसे कार आगे बढ़ी, तेंदुआ स्पष्ट नजर आने लगा। वन्यजीव की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कार रोक दी और उसे रास्ता पार करने के लिए पर्याप्त जगह दी।

इसके बाद तेंदुआ बिना किसी घबराहट के करीब 3 से 4 मिनट तक सड़क पर चलता रहा। कुछ देर बाद उसने जंगल की ओर रुख किया और देखते ही देखते पेड़ों के बीच ओझल हो गया। इतने करीब से तेंदुए को स्वच्छंद विचरण करते देखना परिवार के लिए रोमांचकारी अनुभव रहा। इस दुर्लभ दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया गया।

जिले के जंगलों में तेंदुओं की मौजूदगी नई बात नहीं

वन अधिकारियों के मुताबिक, बैतूल जिले के वन क्षेत्रों में तेंदुओं का विचरण कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी वन वृत्त के विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुए देखे जा चुके हैं। जिले के जंगलों में इनकी अच्छी-खासी संख्या होने की बात भी कही जाती है।

सतपुड़ा और मेलघाट के वन क्षेत्रों के बीच वन्यजीवों की आवाजाही के संदर्भ में यह दृश्य वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का विषय है। हालांकि, सड़क पर वन्यजीवों की मौजूदगी के दौरान वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। तेंदुआ दिखाई देने पर वाहन रोककर सुरक्षित दूरी बनाए रखना चाहिए और उसे परेशान करने या उसके करीब जाने से बचना चाहिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button