Betul Exit Poll News : सही परिणाम बताने वालों को पुरस्कार जीतने का मौका
Betul Exit Poll News: Those who report correct results have a chance to win prizes.

एमपी में सटीक आंकलन करने वालों को सांझवीर करेगा सम्मानित
Betul Exit Poll News : (बैतूल)। विधानसभा चुनाव में सबकी नजरें टिकी हुई है। जीत हार को सट्टा बाजार से लेकर चौक चौराहों पर चर्चाएं चल रही है, लेकिन कोई दांवे से यह नहीं कह पा रहा है कि प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनेगी और जिले से कितने विधायक चुने जाएंगे। बैतूल जिले की अधिकांश सीट पर बेहद रोचक मुकाबला मान रहे हैं। यही वजह है कि कोई बड़ी शर्त भी लगाने को तैयार नहीं है। सांझवीर टाईम्स अपनी प्रयोगधर्मी पत्रकारिता को यहां पर भी जारी रखते हुए सटीक परिणाम बताने वालों को पुरस्कृत करेगा। यानी प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती है, जिले में कौन सी पार्टी कितनी सीट हासिल करती है? इसके सटीक परिणाम बताने वालों को सांझवीर टाईम्स द्वारा पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। विजेता के नाम परिणाम के बाद घोषित किए जाएंगे और उन्हें मंच पर सम्मानित भी किया जाएगा।
ऐसी रहेगी प्रक्रिया (Betul Exit Poll News)
सांझवीर टाईम्स (Betul Exit Poll News) की इस पहल में जिले के हर पाठक हिस्सा ले सकते हैं। बस आपको करना यह है कि जिले की पांच सीट पर विजयी होने वाले उम्मीदवार के अलावा प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस या अन्य को मिलने वाली सीटों का आंकलन करना है। जिसका सबसे सटीक और करीबी आंकलन होगा, वह पुरस्कार का हकदार भी होगा। एक से अधिक लोगों के परिणाम ठीक होने पर फैसला टास या पर्ची सिस्टम से किया जाएगा।




