Betul Samachar: कुड़मुड़ नदी में दो युवकों के संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर पुलिस ने बाइक औऱ चप्पलें की बरामद, एक युवक के फरार होने की सम्भावना
Betul Samachar: Sensation when dead bodies of two youths were found in suspicious condition in Kudmur river, police recovered bike and slippers at the incident site, possibility of one youth absconding.

▪️ दुर्गाप्रसाद जौंजारे
Betul Samachar : (आमला)। तोरणवाडा मार्ग के कुड़मुड़ नदी में शुक्रवार सुबह दो युवकों के शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए लोगो की भीड़ लग गई थी। डायल- 100 मौके पर पहुंची है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना ने बताया कि तोरणवाडा मार्ग के कुड़मुड़ नदी में दो युवकों का शव मिला है। घटना स्थल पर बाइक और चप्पले बरामद की गई है। संभवतः सड़क हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। तेज गति में होने के कारण वह नदी में पुलिया के नीचे अचानक गिर गए, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है। एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल से काले रंग की हीरो कंपनी की सस्प्लेंडर गाड़ी और चप्पले बरामद की है। बाइक के सामने के इंडिगेटर व ब्रेक टूटा मिला है। (Betul Samachar)

पुलिस ने बाइक और चप्पले घटना स्थल से जब्त की है। मृतको के शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जहाँ उनका पीएम किया जाएगा। फिलहाल मृतको को पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Betul Samachar)




