Betul Forest School: वन विद्यालय परिसर में खुलेआम जलाया कचरा, धुएं से परेशान हुए आसपास के लोग

नर्सरी तैयार करने के नाम पर कचरा दहन, नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल; सरकारी परिसर में कार्रवाई कब
Betul Forest School: बैतूल। शहर के कालापाठा स्थित वन विद्यालय परिसर में खुले में कचरा जलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वन विभाग परिसर में नर्सरी तैयार करने के नाम पर कचरे को दिनदहाड़े आग के हवाले किया गया। कचरा जलने से उठे धुएं का गुबार आसपास के क्षेत्र में फैल गया, जिससे वहां मौजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि खुले में कचरा जलाने को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा लगातार लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी जाती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सरकारी विभाग के परिसर में भी खुलेआम कचरा जलाने की अनुमति है?
जिम्मेदारी किसकी, जांच कब?
कचरा जलाने की घटना को लेकर अब वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि परिसर में कचरा जलाने की अनुमति नहीं थी तो आखिर किसके निर्देश पर यह काम किया गया? वहीं यदि अनुमति दी गई थी तो खुले में कचरा जलाने की अनुमति किस नियम के तहत दी गई, यह भी जांच का विषय है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के नियम आम नागरिकों के साथ-साथ सरकारी विभागों पर भी समान रूप से लागू होने चाहिए। ऐसे में पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग उठ रही है।
कार्रवाई का इंतजार
अब देखना यह है कि वन विद्यालय परिसर में कचरा जलाने के मामले में प्रशासन और वन विभाग क्या कार्रवाई करते हैं। क्या जिम्मेदार अधिकारी मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे या सरकारी परिसर में हुई इस घटना को भी नजरअंदाज कर दिया जाएगा? फिलहाल लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।
इनका कहना….
कचरा एकत्रित होने के बाद इसे परिसर में जलाया था। लोगों की शिकायत के बाद हटा दिया।
सुरेश चौकीकर, डिप्टी रेंजर-नर्सरी प्रभारी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




