Betul Crime : सो रही वृद्धा के गले से खींची चेन, हाथों से उतारी चूड़ियां

Betul Crime: Chain pulled from the neck of a sleeping old woman, bangles removed from her hands

गोठी कॉलोनी 12 लाख की चोरी की सनसनीखेज वारदात

Betul Crime : (बैतूल)। बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात कोतवाली महज 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए करीब 12 लाख के जेवर और नकदी की लूट कर डाली। घटना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घर में घुसे चोरों ने सो रही वृद्ध महिला के गले से सोने की चैन खींच ली और हाथों में पहनी चूड़ियां तक उतार ली।

महिला के चिल्लाने पर उसका मुंह दबाकर मारपीट भी की गई। चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे थे। रात्रि में ही पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि चोरों की संख्या 4 से 5 थी। इनमें से कुछ घर के भीतर थे तो कुछ बाहर चेहरे पर कपड़ा बांधकर खड़े थे। घर में अंदर घुसे दो चोर काले कपड़े पहने हुए थे।

बेटे-बहु को कमरे में किया बन्द

घटना को लेकर पीड़ित विकास सिट्टू गोठी ने बताया कि रात्रि लगभग 3 बजे चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे थे। चोर सीधे माताजी चंदन बाला गोठी के कमरे में पहुंचे जहां दो अलमारियों में रखे कुछ जेवर और नगदी निकाल ली। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरों ने नीचे दो रही माताजी और बच्चों पर किसी स्प्रे का इस्तेमाल किया था, लेकिन माताजी की नींद खुलते ही उन्होंने उनका मुंह दबा दिया और मारपीट करते माताजी के गले से चेन और हाथों में पहनी चूड़ियां उतार ली। इस दौरान मैं और पत्नी ऊपरी हिस्से में बने अपने कमरे में सो रहे थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर जैसे ही हम उठे कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द था। इसी बीच चोर भागने में सफल हो गए। और माताजी ने ऊपर आकर दरवाजा खोला। चोरों ने दो कमरों में रखे सोने चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ किया है।

फेरी वालों पर पड़ोसियों ने जताया शक (Betul Crime)

घटना को लेकर पड़ोसियों ने बताया कि शहर में इन दिनों बाहरी शहरों से बड़ी संख्या में फेरी वालो की आमद हुई है। जो शहर के अन्य इलाकों में किराए के मकान लेकर रह रहे हैं। संभावना है कि यह फेरी वाले रोजाना गली मोहल्ले में घूम घूम कर समान बेचने के साथ साथ रेकी कर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हों। जबकि जिनके मकान में यह किराए से रह रहे हैं उन्हें पुलिस थाने में इसकी जानकारी देनी होती है। हो सकता है कि यह चोरी की घटना इसी का हिस्सा हो।

कीमती सामान ले गए चोर

Betul Crime : सो रही वृद्धा के गले से खींची चेन, हाथों से उतारी चूड़ियांपीड़ित विकास गोठी ने बताया कि पुलिस के कहे अनुसार उन्होंने चोरी किये गए समान की सूची पुलिस को सौंपि है। इसमें सोने की 4 चूड़ी वजन 60 ग्राम, चैन 1 नग वजन 30 ग्राम, पैदल सेट 1 वजन10 ग्राम, सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र वजन 15 ग्राम, 1 चैन वजन 10 ग्राम, अंगूठी 1 वजन 15 ग्राम, नगद 1 लाख 50 हजार, बच्चे की गुल्लक, ओर एक मोबाइल शामिल है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button