Betul News: Video: अस्पताल में शराबी ने की महिला और गार्ड से अभद्रता

Betul News: Drunk man misbehaves with woman and guard in hospital

अस्पताल कैंपस बना शराबियों का अड्डा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Betul News: बैतूल। जिला अस्पताल परिसर इन दिनों असामाजिक तत्वों के लिए अड्डा बनता जा रहा है। बीती रात अस्पताल में शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटनाएं न केवल अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर करती हैं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

पहली घटना में एक शराबी ने महिला से अभद्रता की। बताया जा रहा है कि शराबी की हरकतों से नाराज महिला ने मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी। मार खाने के बाद शराबी ने महिला से हाथ जोड़कर माफी मांगी। वहीं दूसरी घटना में एक अन्य शराबी ने अस्पताल में तैनात गार्ड के साथ झूमाझटकी की और देर रात तक हंगामा करता रहा। अस्पताल परिसर में लगातार बढ़ती इस तरह की घटनाओं से मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल है।

रात्रि पाली में तैनात स्टाफ ने भी असुरक्षा की भावना व्यक्त की है। आश्चर्य की बात यह है कि इन घटनाओं के बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा किसी भी शराबी के खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं की गई। प्रबंधन की इस ढिलाई से सवाल उठ रहे हैं कि जब अस्पताल परिसर ही सुरक्षित नहीं है तो मरीजों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी? जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल इस पर संज्ञान लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

इनका कहना….

घटना संज्ञान में आई है, पार्किंग स्थल पर घटना घटित हुई है, इसके लिए कोतवाली थाना प्रभारी से पत्राचार किया जा रहा है, की रात्रि में दो तीन बार गश्ती की जाए,साथ ही अस्पताल पुलिस चौकी स्टाफ और सुरक्षा गार्डों के साथ बैठक कर व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकी इस तरह की घटना दोबारा ना हों।

डॉ जगदीश घोरे, सिविल सर्जन जिला

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button