Crop Loss Surveys : पीला मोजेक के कहर पर लामबंद पांचों विधायक, फसल नुकसान के सर्वे में दाने दाने का होगा हिसाब

आंकलन के बाद किसानों को राहत दिलाने की तैयारी

Crop Loss Surveys : बैतूल। अल्प बारिश के बीच किसानों की फसलों पर कहर बनकर टूटे पीला मोजेक रोग को लेकर जिले के पांचों विधायक सक्रिय हो गए हैं। किसानों की बर्बाद फसलों का वास्तविक आकलन कर उन्हें राहत दिलाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे महेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख एवं गंगा सज्जन सिंह उइके ने कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे से विशेष मुलाकात कर स्थिति पर चर्चा की है।

हालांकि फसलों के नुकसान को लेकर पहले एक सर्वे किया जा चुका है। लेकिन वास्तविक नुकसानी को जानने और समझने के लिए अब पुन: सर्वे करवाया जा रहा है। ताकी प्रत्येक किसानों तक राहत पहुंचाई जा सके।

खेत-खेत होगी नुकसान की पड़ताल

 प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पीला मोजेक से प्रभावित फसलों का बारीकी से सर्वे कराने पर जोर दिया है, ताकि वास्तविक नुकसान सामने आ सके और प्रभावित किसान राहत से वंचित न रहें। कलेक्टर द्वारा भी सभी अनुविभागीय अधिकारियों,राजस्व अमले कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। संभावना है कि कल सोमवार से सर्वे का काम शुरू हो जाएगा।

‘किसान अकेला नहीं, हम सभी साथ खड़े हैंÓ

बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रकृति पर किसी का भी बस नहीं चलता है।अल्प बारिश के कारण निश्चित रूप से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऐसी परिस्थिति में जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहें।

उन्होंने कहा कि फसल नुकसान का बारीकी से सर्वे कराया जा रहा है और प्रत्येक पात्र किसान को राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित सभी विधायक एकजुट होकर प्रयास कर रहे हैं। किसानों से उन्होंने कहा कि उन्हें घबराने या हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है, हरसंभव मदद की जाएगी।

कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले ही भाजपा एक्टिव

इधर, पीला मोजेक से फसल नुकसान के मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी 30 सितंबर को धरना-प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। ऐसे में प्रदर्शन के कई दिन पहले से ही भाजपा के पांचों विधायकों के सक्रिय होने से राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

जानकारों का मानना है कि, कांग्रेस जिस फसल नुकसान और किसानों को राहत के मुद्दे को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रही है, उस पर भाजपा विधायकों द्वारा प्रशासन के साथ बैठक कर सर्वे और राहत की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की पहल की गई है। ऐसे में कांग्रेस का प्रदर्शन किसानों के हित मे माना जायेगा अब इसकी गुंजाइश कम ही नजर आ रही है।

इनका कहना…

पूर्व में कृषि विभाग द्वारा सर्वे किया जा चुका था। वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने के लिए कृषि विभाग सहित राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया है। जल्द ही सर्वे की कार्यवाही पूर्ण कर किसानों को राहत दी जाएगी।

डॉ .सौरभ संजय सोनवणे, कलेक्टर बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button