Betul News: 660 मेगावाट इकाई और सीमेंट फैक्ट्री के लिए मिलेगी चमचमाती सड़क

Betul News: Shining road will be available for 660 MW unit and cement factory.

आमला विधायक पंडाग्रे ने गडकरी से भेंट कर मांगी सड़क, राज्य शासन डीपीआर भेजेगी

Betul News:बैतूल। अपने क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़संकल्पित आमला-सारनी के विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने बुधवार को नागपुर में केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर अपने क्षेत्र के लिए सड़क मांगी है। दरअसल, राज्य सरकार ने पंडाग्रे के विधानसभा क्षेत्र सारनी में 660 मेगावाट की नई इकाई और सीमेंट फैक्ट्री लगाने का ऐलान किया है। दोनों परियोजनाओं के लिए सड़क की जरूरतों को पूरा करने जुझारू विधायक पंडाग्रे ने केन्द्रीय निधि से उक्त सड़क निर्माण के लिए गड़करी से काफी देर तक चर्चा की।

बताया जाता है कि आमला विधायक ने केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री से नागपुर प्रवास पर पहुंचने के बाद मिलने के लिए समय मांगा था। उन्हें बुधवार सुबह 10 बजे का समय दिया गया। वे अपने क्षेत्र में लगने वाली 660 मेगावाट की बड़ी यूनिट के अलावा सीमेंट फैक्ट्री निर्माण के लिए सड़कों को लेकर चिंतित थे।

राज्य सरकार ने पहले ही सारनी के लिए खजाना खोलकर 660 मेगावाट की यूनिट के अलावा सीमेंट फैक्ट्री खोलकर बड़ी सौगात दे दी। ऐसे में यहां अब नए उद्योगों के लिए सड़क की बाधा आ सकती थी, इसलिए दूरदृष्टि सोच वाले विधायक डॉ. पंडाग्रे ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिलने का समय मांगा और बुधवार उनके नागपुर स्थित आवास पहुंचकर सारनी में खुलने वाली नई यूनिट और सीमेंट फैक्ट्री के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री गडकरी को बताया कि राज्य सरकार ने यहां दो उद्योग स्थापित कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। इस पर गडकरी ने सारनी क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। डॉ. पंडाग्रे ने इसके बाद केन्द्रीय निधि से दोनों उद्योगों के लिए सड़क की मांग की, ताकि आवागमन सुचारू हो सकें।

डीपीआर भेजती ही मिल जाएगी सौगात

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने आमला विधायक को अवगत कराया कि संबंधित सड़क के लिए राज्य सरकार से डीपीआर जैसी ही मिलेगी, सड़क के लिए राशि स्वीकृत कर दी जाएगी। इस पर विधायक ने उनका आभार माना।

डॉ. पंडाग्रे ने सांझवीर टाईम्स को बताया कि शीघ्र ही डीपीआर के लिए भोपाल जाकर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। इसके बाद 15 दिन में दोबारा केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर समय मांगा जाएगा और राशि स्वीकृत कराने के लिए निवेदन करेंगे। उन्होंने बताया कि राशि मिलने के बाद दोनों उद्योगों के कामों में विकास के नए आयाम खड़े होंगे और क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button