Kothibazar Mandal Adhyaksh: प्रभारी अध्यक्ष के भरोसे चलेगा कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष का काम

विक्रम के युवा मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद तीन नए दावेदारों के नाम सामने आए

Kothibazar Mandal Adhyaksh:बैतूल। शहर के कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध को भाजयुमो का जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से वे दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। दरअसल वैध को युवा मोर्चा के साथ भाजपा कोठीबाजार मंडल की हर बैठकों में शामिल होना पड़ रहा है। स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति को अभी लंबे समय लगने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

तब तक प्रभारी मंडल अध्यक्ष के भरोसे या विक्रम पर ही दोहरी भूमिका निभाने की बागडोर होगी। वैसे चर्चा है कि भाजपा कोठीबाजार के महामंत्री और नपा के एल्डरमेन सावन्या शेषकर को अस्थाई अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बैतूल शहर में कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है। अगले वर्ष निकाय चुनाव के पहले यहां स्थाई निकाय अध्यक्ष नियुक्त करना भाजपा की मजबूरी है। चूंकि विक्रम वैध कोठीबाजार मंडल काफी एक्टिव थे और उन्होंने एक मजबूत संगठन तैयार किया।

उम्र के क्राइट एरिया में परफैक्ट साबित होने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के गृह मुख्यालय में उन्हें युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया। डेढ़ माह पहले उनकी नियुक्ति के बाद से कोठीबाजार मंडल को स्थाई अध्यक्ष नहीं मिल पाया। इसी वजह विक्रम दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। कुछ मर्तबा ऐसा होता है, जब युवा मोर्चा की बैठकों में शामिल होने विक्रम को भोपाल जाना पड़ता है, तब भाजपा मंडल की बैठकों में वे शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

प्रभारी अध्यक्ष के भरोसे चलेगा काम

भाजपा जुड़े सूत्र बताते हैं कि जब तक नया अध्यक्ष मनोनीत नहीं होता है, तब तक भाजपा अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। वैसे वैध भी दोहरी भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन काम प्रभावित न हो, इसलिए प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

इसके लिए नपा के पूर्व पार्षद और वर्तमान एल्डमेन सावन्या शेषकर का नाम सामने आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि जो वर्तमान में कोठीबाजार मंडल के महामंत्री भी है, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। आगामी दो माह तक प्रभारी अध्यक्ष के रूप में काम कर सकते हैं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संगठन कोठीबाजार में नया मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त कर सकता है।

तीन नेताओं के नाम सुर्खियों में

कोठीबाजार के नए मंडल अध्यक्ष के लिए तीन भाजपा नेताओं के नाम सुर्खियों में है। भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इन दावेदारों में सबसे पहला नाम सावन्या शेषकर ही सामने आ रहा है। अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करने के अलावा वे काफी सक्रिय रहते हैं। फिलहाल शहर में इस वर्ग के काफी मतदाता भी है। उन्हें भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाकर जवादारी सौंप सकती है।

दूसरे दावेदार के रूप में पवन शर्मा का नाम सामने आ रहा है, वे शहर में काफी सक्रिय रहने के अलावा हर कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनकी नियुक्ति जाति का मामला रोड़ा बन सकता है। दरअसल पहले से ही बैतूल के गंज मंडल में बाह्मण समाज से विकास मिश्रा अध्यक्ष हैं, ऐसे में एक ही समाज के दो नेताओं को जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

तीसरे दावेदार मोती वार्ड के पूर्व पार्षद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के करीबी कैलाश धोटे का नाम भी सामने आ रहा है। वे सक्रिय रहने के साथ काफी अनुभवी भी है, लेकिन कुन्बी समाज के जनप्रतिनिधियों की संख्या अधिक होने के कारण उनकी दावेदारी थोड़ी कमजोर हो सकती है। वैसे कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होगा, इसलिए वे जिसे पसंद करेंगे, वह पद हासिल कर लेगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button