Betul News: घात लगाकर आधी रात में पकड़ी सागौन से भरी पिकअप

2 लाख की सागौन सहित 7 हिरासत में, देशी कट्टा भी बरामद, सरगना की तलाश

Betul News: बैतूल। उत्तर वनमंडल के बैतूल परिक्षेत्र में बीती रात वन अमले ने बड़ी कार्यवाही कर सागौन की गीले और ताजा ल_ों से भरे पिकअप वाहन को जब्त किया है। सीसीएफ मधुवी राजू के निर्देश और उत्तर वन मंडल के डीएफओ नवीन गर्ग के मार्गदर्शन तथा परिक्षेत्र अधिकारी अरुणेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में लगभग 2 लाख से अधिक कीमत का सागौन जब्त कर कुल सात आरोपियों सहित दो बाइक और एक देशी कट्टा जब्त किया है।

खास बात ये है कि फील्डिंग इतनी तगड़ी लगाई थी कि एक भी आरोपी मौके से भागने में सफल नहीं हो पाया, अब वह अमला सरगना रोहित पिता रामचन्द्र यादव की सरगर्मी से तलाश कर रहा है। इधर मामले में पीओआर दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।

रात 2.30 से 3 बजे के बीच पाढर के पास पकड़ाई पिकअप

परिक्षेत्र अधिकारी अरुणेंद्र शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधीकारियों को जानकारी दी गई थी। अधिकारियों के निर्देशों के पालन स्वरूप पाढर के पास ग्वारीघाट और बांसबोड़ी के बीच नाकाबंदी की गई थी। लगभग दर्जन भर से ज्यादा का स्टाफ ताक में बैठा ही था कि रात्रि 2.30 और 3 बजे के बीच पिकअप वाहन एम पी- 48-जेड एल-4558 आता हुआ नजर आया। जैसे ही वाहन करीब पहुंचा उसे रोक लिया गया।

दो बाइक पर सवार कुछ आरोपी वाहन के आगे पीछे चल रहे थे। मौके पर मौजूद स्टाफ ने तत्काल फुर्ती दिखाई और पिकअप को चारों ओर से घेर लिया गया। बाइक पर सवार आरोपियों को मौके से भागने तक का मौका नहीं दिया। मौके से कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

2 लाख का 2 घनमीटर ताजा सागौन बरामद

 परिक्षेत्र अधिकारी शुक्ला ने बताया कि जब्त वाहन और आरोपियों को परिक्षेत्र कार्यालय लाया। जब्त लकड़ी की जांच में पाया गया कि सागौन के ल_े ताजे और गीले हैं। यानी कि हाल ही में इनकी कटाई की गई है। लकड़ी का माप जोंख कराया गया। जब्त लकड़ी कुल 2.118 घनमीटर पाई गई है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 448 आंकी गई है। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन की तलाशी में एक खाली देशी कट्टा भी मिला है जिसकी जब्ती बनाई गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ वन अपराध कायम कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, सरगना की हो रही तलाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब्त पिकअप वाहन बैतूल बाजार का बताया जा रहा है। वहीं दो बाइक जब्त हुई हैं, जिन्हें राजसात किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से की गई पूछताछ में पूरा कारनामे का सरगना बड़गी निवासी रोहित पिता रामचन्द्र यादव को बताया गया है। इसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें सिद्धार्थ ठाकुर, बस्तीराम धुर्वे, कुणाल कुमरे, शुभम यादव, प्रकाश यादव, मनोहर सोनेकर तथा सुमित उइके शामिल हैं। कार्यवाही करने वाली टीम में वन कर्मी पी एन बर्डे, कीर्ति भावसार, योगेश चौधरी, संतोष बारंगे, रूपेश लोखंडे, विजय कृष्ण चांडी, दीपक पदाम, जयराम टेकाम, पीयूष बारस्कर वाहन चालक महादेव धोटे का विशेष योगदान रहा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button